बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 September, 2026 12:00 AM IST
क्राउन से ऐसे उगाएं अनानास का पौधा (Image Source-AI generate)

आज के समय लोगों को होम गार्डनिंग का बेहद ही शौक हो रहा है और वह बेहद ही आसानी से अपने घर की छत और किचन गार्डन में कई सब्जिया, फल उगा रहे है. ऐसे में अगर आप भी होम गार्डनिंग के शौकीन है, तो आप इस क्राउन (Crown) वाले फल यानी की अनानास को अपने घर के गमले में आसानी से उगा सकते हैं वो भी घर में खाए गए पके अनानास के ऊपर मौजूद हरे पत्तों वाले हिस्से यानी क्राउन (Crown) से ही नया पौधा तैयार कर बिल्कुल फ्रेश अनानास प्राप्त कर सकते हैं.

सबसे पहले तैयार करें अनानास का क्राउन

पौधा तैयार करने के लिए सबसे पहले बाजार से ऐसा पका हुआ अनानास चुनें जो स्वस्थ हो और जिसके ऊपर की पत्तियां हरी और मजबूत दिखाई दें. अनानास के फल को काटते समय उसके ऊपरी हिस्से यानी क्राउन को पत्तियों समेत सावधानी से अलग करें. इसके बाद क्राउन के नीचे अगर फल का गूदा ज्यादा लगा हुआ है, तो उसे चाकू की मदद से सावधानीपूर्वक हटा दें. 

ध्यान रखें कि काटते समय अंदर के हिस्से को ज्यादा नुकसान न पहुंचे. इसके बाद क्राउन को तुरंत मिट्टी में लगाने के बजाय कुछ दिनों के लिए छायादार और हवादार जगह पर रखा जा सकता है, ताकि कटा हुआ हिस्सा सूख सके.

गमले में कैसी होनी चाहिए मिट्टी?

अनानास के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी बेहतर रहती है जिसमें पानी आसानी से निकल सके. गमले में बहुत ज्यादा चिकनी या पानी रोकने वाली मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचे और भुरभुरी मिट्टी के साथ अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद या कंपोस्ट का मिश्रण तैयार करें. साथ ही गमले के नीचे जल निकासी के लिए पर्याप्त छेद जरूर कर लें, क्योंकि अनानास के क्राउन को लगातार पानी में डूबा रहना पसंद नहीं होता. अगर पानी लंबे समय तक मिट्टी में जमा रहता है, तो जड़ों और पौधे के निचले हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है और पौधा खराब हो सकता है.

कैसे लगाएं क्राउन?

अगर आप अनानास का पौधा लगा रहे हैं तो अनानास क्राउन को गमले में लगाने के लिए जब क्राउन का निचला हिस्सा सूख जाए, तो उसे तैयार गमले की मिट्टी में लगाया जा सकता है. क्राउन को बहुत गहराई तक दबाने की जरूरत नहीं है. इसका निचला हिस्सा मिट्टी में अच्छी तरह टिक जाए और ऊपर की पत्तियां मिट्टी से बाहर रहें, इतना पर्याप्त है. पौधा लगाने के बाद मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें. शुरुआत में बहुत ज्यादा पानी डालने की गलती न करें. जरूरत के अनुसार थोड़ी मात्रा में पानी देना बेहतर रहता है. मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने लगे तो सिंचाई की जा सकती है.

धूप कितनी जरूरी है?

अनानास के पौधे की अच्छी बढ़वार के लिए पर्याप्त रोशनी जरूरी है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को अच्छी धूप मिलती रहें. हालांकि पौधे की स्थिति और स्थानीय मौसम के अनुसार धूप की मात्रा को देखा जाना चाहिए. अगर पौधे को लंबे समय तक बहुत कम रोशनी मिलती है, तो उसकी बढ़वार प्रभावित हो सकती है. वहीं पानी की अधिकता भी पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकती है. 

अनानास उगाने में खर्च भी कम

किचन गार्डन में अनानास उगाने का एक बड़ा फायदा इसकी कम लागत है. आमतौर पर नया पौधा तैयार करने के लिए अलग से बीज खरीदने की जरूरत नहीं होती. घर में खरीदे गए अनानास के क्राउन का इस्तेमाल ही पौधा तैयार करने के लिए किया जा सकता है. इससे उन लोगों के लिए यह तरीका खासा उपयोगी हो सकता है जो बिना ज्यादा खर्च किए घर पर फलदार पौधे लगाने का अनुभव लेना चाहते हैं. उन लोगों के लिए यह पौधा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Grow Pineapple at Home From Crown Without Seeds Low Cost Kitchen Garden Planting Method
Published on: 29 September 2026, 04:50 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now