Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 October, 2026 12:00 AM IST
घर में ही उगाएं शुद्ध लहसुन (Image Source-AI generate)

भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है और सब्जी, दाल, चटनी और कई दूसरी डिशेज में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. साथ ही लहसुन में मौजूद औषधीय गुण होने के कारण इसकी मांग हमेशा बाजारों में बनी रहती है, लेकिन इसके अधिक दाम और बाजार में मिलने वाले लहसुन की गुणवत्ता और उसके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं इसकी शुद्धता को लेकर. ऐसे में अगर आप ताजा लहसुन खाना चाहते हैं, तो इसे अपने घर में ही उगा सकते हैं. घर की बालकनी बेहद ही सफलतापूर्वक.

घर में लहसुन उगाने से क्या होंगे फायदे?

आजकल घरों में किचन गार्डनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपनी जरूरत की हरी सब्जियों और मसालों को घर पर ही उगाना पसंद कर रहे हैं. इसी कड़ी में लहसुन की खेती भी एक अच्छा विकल्प बन सकती है. घर में लहसुन उगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि घर के किचन गार्डन से ताजा लहसुन मिल सकता है और बार-बार बाजार से खरीदने का खर्च भी कम किया जा सकता है. 

लहसुन उगाने के लिए कैसी मिट्टी होनी चाहिए?

अगर आप गमले में लहसुन उगा रहे हैं, तो ऐसी मिट्टी का चुनाव करें, जिसमें पानी आसानी से निकल सके और जड़ों तक पर्याप्त हवा पहुंचती रहे. बहुत ज्यादा चिकनी या सख्त मिट्टी पौधों के विकास में बाधा बन सकती है. इससे गमले में पानी जमा होने और जड़ों के सड़ने का खतरा रहता है. इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली पॉटिंग मिक्स का इस्तेमाल करें. इसमें सामान्य गमले की मिट्टी के साथ कोकोपीट, कंपोस्ट और थोड़ी मात्रा में परलाइट या वर्मीक्यूलाइट मिला सकते हैं. इससे मिट्टी हल्की रहती है और जल निकासी बेहतर होती है.

लहसुन की खेती के लिए कौन सा गमला सही रहेगा?

गमले का चुनाव करते समय उसकी गहराई और चौड़ाई दोनों का ध्यान रखना जरूरी है. लहसुन की गांठों को विकसित होने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए. इसलिए कम से कम 6 से 8 इंच गहरा गमला चुनें. अगर ज्यादा पौधे लगाने हैं, तो चौड़े कंटेनर का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा और सबसे जरूरी बात यह है कि गमले में पानी जमा न हो पाए वरना ऐसे में पौधे की जड़ें खराब होने की संभावना रहती है.

गमले में लहसुन उगाने की पूरी प्रक्रिया

अगर आप पहली बार घर में लहसुन उगाने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए आसान तरीकों को अपनाकर शुरुआत कर सकते हैं-

  1. अच्छी कलियों का चुनाव करें: सबसे पहले ताजा, स्वस्थ और बड़ी लहसुन की गांठ लें. उसमें से मोटी और बिना किसी बीमारी या सड़न वाली कलियां अलग कर लें.

  2. गमला तैयार करें: 6 से 8 इंच गहरा और पर्याप्त चौड़ा गमला लें. उसमें अच्छी जल निकासी वाली पॉटिंग मिक्स भरें.

  3. कलियों की रोपाई करें: लहसुन की कलियों को अलग-अलग करें. अब उनकी नुकीली सतह को ऊपर की तरफ रखते हुए लगभग 1 से 1.5 इंच गहराई में मिट्टी के अंदर दबा दें.

  4. उचित दूरी रखें: प्रत्येक कली के बीच लगभग 3 से 4 इंच की दूरी रखें, ताकि पौधों को विकसित होने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके.

  5. हल्की सिंचाई करें: रोपाई के बाद मिट्टी में हल्का पानी डालें. ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें.

  6. पर्याप्त रोशनी दें: गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पौधों को रोजाना पर्याप्त धूप मिल सके. समय-समय पर पौधों की पत्तियों और मिट्टी की स्थिति भी जांचते रहें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Grow Garlic at Home in Pots Easy Garlic Farming Method
Published on: 30 October 2026, 04:03 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now