Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 May, 2023 12:00 AM IST
मुर्गियों को खिलाए जाते हैं कंकड़ पत्थर

किसान गांव में अपनी आय को बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन करते हैं. इसमें अंडों से जमकर कमाई भी होती है. इंसान के खाने में अगर एक छोटा सा भी कंकड़ चला जाए तो उसे भोजन करने में काफी परेशानी होती है. वहीं, मुर्गियों को प्रतिदिन खाने में कंकड़-पत्थर मिलाकर दिया जाता है. यह सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरुर होगी लेकिन ऐसा है. आखिर, क्या है इसका कारण? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें.

अंडा टूटने का खतरा

जानकार लोग बताते हैं कि अगर मुर्गी के दाने में कंकड़-पत्थर मिलाकर दिया जाए तो अंडे पर बड़ा प्रभाव पड़ता है. ऐसा करने से उनके अंडे ज्यादा मजबूत होते हैं. इसके अलावा, दाने के साथ कंकड़ खाने से मुर्गियां स्वस्थ भी रहती हैं. जब मुर्गियां कंकड़ खाने के बाद अंडा देती हैं तो उनके टूटने का खतरा भी लगभग ना के बराबर रहता है. वे अंडे आसानी से नहीं टूटते हैं. इसलिए, मुर्गी पालन करने वाले लोग नियमित रूप से मुर्गियों को दाने के साथ कंकड़ खिलाते हैं. माना जाता है कि कंकड़ खाने से मुर्गियों के अंदर अंडे का शैल काफी स्ट्रॉंग हो जाता है. यह भी एक कारण है, जिससे वह आसानी से नहीं टूटते हैं. रोड बनाने में इस्तेमाल होने वाली छोटी गिट्टी को दाने में मिलाकर मुर्गियों को खिलाया जाता है. उन्हें खिलाने से पहले अच्छी तरह से पीस लिया जाता है ताकि उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ना हों.   

यह भी पढ़ें- मुर्गीपालन फार्म कैसे तैयार करें? जानें जगह, आकार, ऊंचाई, लंबाई, चौड़ाई व दिशा

दुनिया में हर जगह होता है अंडे का व्यापार

दुनिया में हर जगह अंडे का व्यापार होता है. हालांकि, इसमें रिस्क केवल अंडा टूटने का रहता है, बाकी इसमें हर जगह से मुनाफा ही है. इसलिए अंडों को मजबूत करने के लिए तमाम उपाय किए जाते हैं. मुर्गियों को कंकड़ के अलावा कैल्शियम की गोली भी दी जाती है. इससे भी अंडे मजबूत होते हैं. वहीं, डॉक्टर्स बताते हैं मुर्गियों को ज्यादा कैल्सियम देने से सेहत भी खराब होता है. क्योंकि, कैल्शियम के कई साइड इफेक्ट्स होते हैं. ऐसे में कंकड़ ही उनके लिए अच्छा विकल्प है. 

English Summary: why pebbles are given to chickens here the reasons
Published on: 15 May 2023, 05:13 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now