Success Story: चायवाला से उद्यमी बने अजय स्वामी, मासिक आमदनी 1.5 लाख रुपये तक, पढ़ें सफलता की कहानी ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान! ICAR ने विकसित की पूसा गोल्डन चेरी टमाटर-2 की किस्म, 100 क्विंटल तक मिलेगी पैदावार IFFCO नैनो जिंक और नैनो कॉपर को भी केंद्र की मंजूरी, तीन साल के लिए किया अधिसूचित एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! सबसे अधिक दूध देने वाली गाय की नस्ल, जानें पहचान और खासियत
Updated on: 19 November, 2020 12:00 AM IST
Animal Husbandry

आधुनिक समय में पशुपालन का व्यवसाय तेजी से उभर रहा है. यह कृषि व्यवसाय की एक शाखा है, जिसमें विभिन्न पशुओं और पक्षियों को उनके दूध, अंडे समेत कई उत्पादों के लिए पाला जाता है. पशुपालन एक उभरता और मुनाफ़ेदार व्यवसाय है. अगर कोई किसान पशुपालन करना चाहता है, तो उसे पशुपालन संबंधी कुछ विशेष बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है. 

अगर आप भी गाय या भैंस का पालन कर शुरुआत करना चाहत हैं, तो सबसे पहले दिमाग में यह सवाल आएगा कि जो पशु हम लेने जा रहे हैं उसकी सही उम्र कितनी है.

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ ने पशुओं की सही उम्र पता करने का एक फॉर्मुला बताया है, जिसके द्वारा गाय-भैंस की सही उम्र पता की जा सकती है. सबसे पहले बता दें कि गाय-भैंस की सही उम्र पता करने में दांत बहुत मदद करते हैं. आइए आपको इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हैं.

गाय-भैंस में जो सामने वाले दांत होते हैं, उनमें ऊपर के 4 दांत और नीचे के 4 दांत होते हैं. इसके बाद साइड के नुकीले दांत होते हैं, वहीं पीछे चबाने वाले दांत होते हैं. अगर पशु कम उम्र का है तो सामने वाले दांत नहीं होंगे, बल्कि उनकी जगह पर मसुड़े होंगे.

इसके अलावा नीचे वाले जबड़े में जो 8 दांत होते हैं, उनके द्वारा भी सही उम्र का पता कर सकते हैं. नीचे वाले जबड़े के सारे दांत तिकोने होते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि हमें दूध के दांत और स्थाई दांतों के बीच अंतर पता होना चाहिए. दूध के दांत का आकार तिकोना होता है, तो वहीं स्थाई दांत का आकार चकोर होता है, जिसमें एक बिल्कुल सफेद और दूसरे में पीलापन होता है.

अगर पशुपालक को यह अंतर पता चल जाए कि कितने दूध के दांत टूटकर स्थाई दांत आ गए हैं, तो वह गाय-भैंस की सही उम्र का पता लगा सकता है. क्योंकि दांत जोड़ों में निकले होते हैं, इसलिए बीच के दांत को देखना ज़रूरी है.

अगर वो दांत टूट गए हैं और उनकी जगह स्थाई दांत निकले हैं, तो गाय की उम्र 2 साल तक की होगी. इसका मतलब है कि 2 साल में पशु के 2 दूध के दांत टूटकर स्थाई दांत निकल जाते हैं और अभी 6 दूध के दांत हैं. अगर गाय-भैंस के 6 दांत स्थाई हैं और अभी भी 2 दूध के दांत हैं, तो मान लिजिए कि पशु अबी 4 साल तक का है. अगर सारे दांत स्थाई आ गए हैं, तो पशु की उम्र 5 साल होगी.

इसके आगे भी गाय-भैंस की उम्र पता करना और आसान होता है. अगर 2 स्थाई दांत घिस गए हैं, तो उम्र 6 साल होगी. अगर 4 दांत घिस गए हैं तो उम्र 7 साल की होगी. अगर सारे स्थायी दांत घिस गए हैं तो उम्र 7 साल की होगा.

संपर्क सूत्र

पशुपालक गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के पशुपालन विभाग कार्यालय के 05944-233667 05944-233350, 233320 नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

English Summary: How to find out the correct age when buying cow-buffalo
Published on: 19 November 2020, 06:48 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now