खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 March, 2022 12:00 AM IST
गाय का पतला गोबर

गाय को दस्त होना आम बात होती है, लेकिन अगर आप इस पर ध्यान ना दें, तो यह गाय के लिए एक गंभीर स्थिति भी बन सकती है. आपको बता दें कि गाय का पेट खराब होने से लगातार गाय का पतला गोबर (cow dung) आता है, जिसमें एक प्रकार का द्रव पाया जाता है. पेट खराब होने से गाय का शरीर भी बहुत कमजोर होना शुरू हो जाता है और साथ ही दूध की मात्रा भी कम हो जाती है.

डॉक्टरों के मुताबिक, गाय का पेट खराब होने का मुख्य कारण पाचन क्रिया खराब होने या फिर पेट में किसी प्रकार के रोग व संक्रमण होना है. इसके अलावा गायों का पेट खराब अधिक गर्मी व हरा चारा अधिक मात्रा में खाने से होता है.  

यह भी पढ़ेः गाय के गोबर से शुरू करें ये 3 व्यवसाय, कम लागत में कमाएं लाखों रुपए

गाय को दस्त लगने से बचाएं (cow diarrhea prevention)

डॉक्टरों के मुताबिक, गाय का पेट खराब होने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं. कुछ मामलों में इसके शुरुआती समय में घरेलू इलाज से भी इसका बचाव किया जा सकता है, जबकि कुछ मामलों में इसकी रोकथाम नहीं है. गाय के पेट खराब होने के घरेलू व डॉक्टरों के द्वारा बचाव के लिए निम्न उपाय किए जा सकते हैं...

  • गाय कोहमेशा ताजा व स्वच्छ चारा खिलाएं.
  • गाय को हमेशा स्वच्छ पानीपिलाएं
  • सर्दी के मौसम में गाय को अधिक मात्रा में हराई घास नाखिलाएं.
  • फीड, अनाज, दाना व खल आदि को पशु चिकित्सक (veterinary doctor) से बात कर ही गाय को खिलाएं.
  • गाय कोदिन में कई बार साफ पानी पिलाएं.
  • गाय कोपेट खराब होने पर अन्य जानवरों से दूर रखें.

गाय का पेट खराब होने के कारण (cow stomach upset)

  • गाय को अधिक मात्रा में कीटनाशकों व अन्य रसायन घास खिलाना.
  • गंदे व दूषित पानी में गाय को चराना.
  • गाय को बासी व सड़ा हुआ चारा खिलाना.
  • गाय को अधिक मात्रा में हराई चारा खिलाना.
  • अधिक मात्रा में दूध पाने के लालच में गर्म दवाईओं का सेवन कराना.
  • त्वचा पर लगे कीड़ों व कीटों को मारने के लिए दवाएं का प्रयोग करने से भी गाय का पेट खराब होता है.
English Summary: Feeding hot medicine can cause this serious disease to the cow
Published on: 14 March 2022, 12:45 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now