Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 July, 2023 12:00 AM IST
MP की मालवी गाय से किसानों की बढ़ेगी आय

किसानों को अच्छा लाभ पाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करना चाहिए. ताकि वह कम समय में ही अधिक आय से अपनी आर्थिक तंगी में सुधार कर सके. अगर आप भी पशुपालन करने जा रहे हैं, लेकिन आपको यह नहीं पता कि किसी पशु से आपको लाभ प्राप्त होगा तो बता दें कि मालवी  भारत में अभी तक की सबसे अधिक दूध देने वाली नस्लों की गायों की लिस्ट में आती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध का व्यवसाय (Milk business) करने वाले ज्यादातर पशुपालक भाई इसी गाय  का पालन करते हैं.

कहां की है मालवी गाय

यह गाय मालवा पठार के क्षेत्र की मानी जाती है. भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे कई नामों से जाना जाता है. जैसे कि महादेवपुरी और मंथनी गाय आदि. यह गाय दिखने में बहुत ही अधिक सुंदर, बड़ी और सुडौल होती है. बता दें कि इस गाय को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर आदि जिलों सहित हैदराबाद के पशुपालन भाई भी इसे पालते हैं.

एक दिन 12-15 लीटर दूध

मिली जानकारी के मुताबिक, मालवी नस्ल की गाय (Malvi breed cow) एक दिन में कम से कम 12 से 15 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. जब हमने इस संदर्भ में देश के कुछ किसान भाइयों से पूछा तो उनका इस गाय को लेकर कहना है कि यह दूसरी साधारण गायों की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक दूध देते है और साथ ही बाजार में भी इस गाय की नस्ल के दूध की कीमत भी अच्छी मिलती है.

मालवी नस्ल की गाय के दूध की खासियत

इस गाय में सबसे अधिक वसा पाया जाता है.

इसमें 4.5 प्रतिशत से भी अधिक फैट होता है.

इसके अलावा इसके दूध में कई तरह के खास प्रोटीन भी मौजूद होते हैं, जो मानव शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

ये भी पढ़ें: शुतुरमुर्ग के पालन से किसानों की खुलेगी किस्मत

मालवी नस्ल की गाय की कीमत (Malvi breed cow price)

भारतीय बाजार में मालवी नस्ल की गाय की कीमत किसानों के लिए बेहद किफायती है.  क्योंकि यह बाजार में 20 से 25 हजार रुपए तक की सरलता से एक आम किसान को मिल जाती है.

English Summary: Farmers will earn well from Malvi cow, it gives many liters of milk in a day
Published on: 17 July 2023, 04:53 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now