खरीफ सीजन में बढ़ानी है फसल की पैदावार, मई महीने में जरूर करें ये काम, कम खर्च में मुनाफा होगा डबल सिर्फ 10 एकड़ में 180 प्रकार की विभिन्न फसलें उगाकर अच्छी मोटी कमाई कर रहे अजय जाधव, पढ़ें इनकी संघर्ष की कहानी Small Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई! एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Top Agriculture Business Ideas: कृषि क्षेत्र के कम निवेश वाले टॉप 5 बिजनेस, मिलेगा बंपर मुनाफा! Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! सबसे अधिक दूध देने वाली गाय की नस्ल, जानें पहचान और खासियत
Updated on: 9 December, 2020 12:00 AM IST
Sukanya Samriddhi Yojana

अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए पैसा बचाना चाहते हैं और किसी सरकारी योजना में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक बेहतर विकल्प है. आप इस योजना के तहत सालाना 12 हजार रुपए का निवेश कर करीब 5 लाख रुपए जोड़ सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर आप रोजाना अपनी बेटी के लिए करीब 35 रुपए बचाते हैं, तो आप 5 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. बता दें कि इस योजना में 14 साल तक पैसा निवेश करना होता है, तो आइए आपको सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी कुछ ज़रूरी जानकारी देते हैं.

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति या कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए खाता खुलवा सकता है. यह खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आसानी से खुलवा सकते हैं. बता दें कि इस योजना में 1 अक्टूबर 2020 से 7.60 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है, तो वहीं बैंकों और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें अलग-अलग हैं. यह योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए लागू की गई है. जब निवेश पूरा हो जाता है, तो पूरा फंड उस लड़की को मिलेगा, जिसके नाम पर खाता खुलवाया गया है.

मात्र 250 रुपए से शुरू करें निवेश

इस योजना में सालाना न्यूनतम 250 रुपए जमा करना होता है. पहले सालाना 1 हजार रुपए निवेश की अनिवार्यता थी. इस योजना के तहत अधिकतम 1.50 लाख रुपए सालाना निवेश किया जा सकता है.

21 साल बाद मिलेगा पैसा

अगर आप इस योजना के तहत खाता खुलवाते हैं, तो 14 साल पूरा होने तक निवेश करना होगा. ध्यान रहे कि यह खाता 21 साल पूरा होने पर मेच्योर होता है. जैसे ही खाते को 14 साल पूरा हो जाएंगे, उसके बाद 21 साल तक खाते में तय ब्याज दर के हिसाब से पैसा जुड़ता रहेगा.

1 हजार जमा करने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए

अगर आप सालाना 20 हजार रुपए जमा करते हैं, तो आपको 14 साल तक सालाना 2,80,000 रुपए जमा होंगे, फिर 21 साल बाद मेच्योर होने पर 9,36,429 लाख मिल जाएंगे इसका मतलब है कि इस तरह आपका करीब 10 लाख का फंड बन जाएगा. इसके अलावा रोजाना 35 रुपए यानी महीने में करीब 1 हजार रुपए देते हैं, तो सालाना 12 हजार रुपए बन जाएंगे. बता दें कि इस तरह मैच्योरिटी पर 5 लाख रुपए से अधिक मिल जाएंगे.

मासिक किस्त (रुपए में)    14 साल में निवेश (रुपए में)                21 साल बाद मेच्योरिटी पर मिलेगा (रुपए में)

1,000                           1,68,000                                        5,42,122

2,000                           3,36,000                                        10,84,243

3,000                           5,04,000                                        16,26,365

4,000                           6,72,000                                        21,68,486

5,000                           8,40,000                                        27,10,608

6,000                           10,08,000                                       32,52,730

7,000                           11,76,000                                       37,94,851

8,000                           13,44,000                                       43,36,973

9,000                           15,12,000                                       48,79,095

10,000                          16,80,000                                       54,21,216

12,500                          21,00,000                                       67,76,520

बेटी की उम्र 18 साल होने पर निकाल सकते हैं पैसा

जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाए, तो उसकी पढ़ाई या शादी के लिए जमा राशि का 50 प्रतिशता तक खाते से  निकाल सकते हैं.

ऐसे खुलवाएं खाता

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं, तो अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं. इसके अलावा यह खाता किसी प्राइवेट या पब्लिक सेक्टर बैंक में भी खुलवा सकते हैं.

English Summary: You can add 5 lakh rupees for daughter's education and marriage by investing 35 rupees in Sukanya Samriddhi Yojana
Published on: 09 December 2020, 03:15 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now