Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 August, 2026 12:00 AM IST
मशरूम किसानों को राज्य सरकारत दे रही है 50% तक भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसानों को ऐसे कम लागत वाली फसलों की तलाश रहती है, जिससे वह कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकें. ऐसे में मशरुम की खेती किसानों के लिए अच्छा सौदा साबित हो सकती है, जिस पर यूपी सरकार किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत मशरूम की खेती पर 40 से 50%  तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. अगर आप भी मशरुम की खेती करने की सोच रहे हैं, तो पूरी खबर को विस्तारपूर्वक पढ़ें.

मशरुम की खेती क्यों हैं फायदेमंद?

अगर आप भी मशरुम की खेती करने की सोच रहे हैं, तो यह विकल्प आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. इस प्रकार-

  • किसान मशरुम की खेती थोड़े से निवेश से शुरू करके कुछ ही हफ्तों या महीनों में दोगुनी से ज्यादा तक की आमदनी अर्जित कर सकते हैं.

  • इस फसल की खासियत यह है कि इसे छोटे कमरे, गैराज या छप्पर में वर्टिकल रैक बेड या ट्रे सिस्टम बनाकर किया जा सकता है. इसलिए किसान भाई मशरुम की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप मशरुम की खेती करने का विचार बना चुके हैं, तो सबसे पहले इस बात कोस अच्छे से समझ लीजिए की मशरुम यूनिट लगाने पर सरकार अलग-अलग अनुदान प्रदान कर रही है, जो कुछ इस तरह से हैं-

  • अगर आप मशरुम यूनिट 200 वर्ग फुट की छप्पर पर लगाते हैं, तो इस पर किसान करीबन 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही राज्य सरकार इतने वर्ग में मशरुम यूनिट लगाने पर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगी.

  • इसके अलावा, किसान अगर मशरुम उत्पादन के साथ-साथ उसका कंपोस्ट खाद और बीज बनाने की यूनिट लगाते हैं, इस सरकारी योजना के तहत 40% का अनुदान प्राप्त किया जा सकता है.

योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या हैं?

अगर आप यूपी में रहते हैं और इस मुनाफे वाले बिजनेस की शुरुआत करने में इच्छुक है, तो योजना में अप्लाई करने से पहले इन जरुरी दस्तावेजों को तैयार कर लें, जिनमें शामिल है-

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

  • जमीन के जरूरी कागजात खतौनी या लीज एग्रीमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

योजना में कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी मशरुम की खेती करना चाहते हैं और इस सरकारी अनुदान का लाभ उठाकर बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) यानी की उत्तर प्रदेश के Department of Horticulture की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना में आवेदन कर शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा, आप अपने जिले के District Horticulture Officer के दफ्तर में जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं और इस सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Uttar Pradesh Govt Scheme Mushroom Farming Subsidy Up 50 percent Know How to Apply
Published on: 10 August 2026, 11:44 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now