केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के हित में विभिन्न सरकारी योजना चला रही है. इन्हीं में पीएम किसान योजना है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. यह सरकारी योजना बेहद ही फायदे वाली योजनाओं में से एक है, क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. अब तक सरकार योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और ऐसे में अब लाभार्थियों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह किस्त जारी करेंगी.
कब आ सकती है PM Kisan की 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन बार किसानों के खातों में ₹2,000-₹2,000 की किस्त भेजी जाती है. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. आमतौर पर प्रत्येक किस्त के बीच लगभग तीन से चार महीने का अंतर रहता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 24वीं किस्त अगस्त से नवंबर 2026 के बीच जारी की जा सकती है.
किस वजह से रुक सकती है आपकी किस्त?
हर बार बड़ी संख्या में ऐसे किसान होते हैं जिनकी किस्त तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कारणों से अटक जाती है. यदि आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के आपके खाते में पहुंचे, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें-
-
e-KYC पूरी होना जरूरी है.
-
आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
-
बैंक खाते का विवरण सही दर्ज होना चाहिए.
-
भूमि (Land) का सत्यापन पूरा होना चाहिए.
-
आवेदन में नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर या बैंक खाते से जुड़ी कोई गलती नहीं होनी चाहिए.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आने में कोई समस्या तो नहीं है, तो ऑनलाइन स्टेटस आसानी से देखा जा सकता है.
-
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-
उसके बाद होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं.
-
इसके बाद Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें औरअपना Registration Number दर्ज करें.
-
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो मोबाइल नंबर के जरिए उसे खोज सकते हैं.
-
इसके बाद OTP और कैप्चा भरने के बाद आपकी पूरी भुगतान जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
कब जारी होगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और ऐसे में किसानों के बीच 24वीं किस्त जारी होने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि कब केंद्र सरकार योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी होने का ऐलान करेंगी. अगर पिछले किस्त के पैर्टन पर नजर डालें तो योजना की किस्त का पैसा किसानों के खातों में अक्टूबर 2026 के आसपास पहुंच सकता है.
लेखक: रवीना सिंह