प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं, जिसके तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद प्रदान करती है. यानी की किसानों को इस सरकारी योजना की किस्तों का लाभ चार महीनों के अंतराल में तीन किस्त में 2 हजार रुपये के रुप में दिया जाता है. ऐसे में योजना के लाभार्थियों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब यह किस्त जारी होगी, जिसकों लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आगे जानें.
अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी PM Kisan योजना
पीएम किसान योजना को लेकर किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा ऐलान किया है. बता दें कि सरकार ने पीएम किसान योजना को लेकर घोषणा की है कि आने वाले वर्षों में भी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा. यानी की इस कल्याणकारी योजना का लाभ किसानों को अगले 5 सालों तक मिलता रहेगा.
इसके अलावा, सरकार ने योजना में ₹3,15,614 करोड़ का कुल प्रावधान किया है. इससे किसानों को लंबे समय तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र में उनकी वित्तीय सहायता मिलती रहेगी.
24वीं किस्त पाने के लिए क्या काम जरुरी?
पीएम किसान योजना का इंतजार कब से देश के करोडो़ं किसानों को है. ऐसे में किसान किस्त जारी होने से पहले इन जरुरी कामों को जल्द ही कर लें पूरा-
-
अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है, तो सबसे पहले 24 किस्त जारी होने से पहले e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर लें, जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है. उनकी किस्त भी अटक सकती है.
-
दूसरा काम है किसानों को अपनी आधार से जुड़ी जानकारी और बैंक खाते की स्थिति भी जांचनी चाहिए, क्योंकि PM Kisan की किस्त सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में बैंक खाते की जानकारी गलत होने, आधार लिंक न होने या DBT से जुड़ी समस्या होने पर भुगतान अटक सकता है.
-
इसके अलावा किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि योजना के रिकॉर्ड में दर्ज भूमि संबंधी जानकारी सही और सत्यापित हो.
कैसे चेक करें PM Kisan का स्टेटस?
अगर आप PM Kisan योजना के लाभार्थी है और PM Kisan का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लाभार्थी स्टेटस की जांच कर सकते हैं. यहां किसान यह पता लगा सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और पिछली किस्त का भुगतान किस स्थिति में है.
कब जारी होगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की नजर योजना की 24वीं किस्त पर है कि सरकार इस किस्त की राशि कब जारी करेंगी. इसको लेकर कई तरह की खबरें और चर्चाएं सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि 24वीं किस्त नवरात्रि के आसपास जारी की जा सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से किस्त को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.
लेखक: रवीना सिंह