बिहार के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लाखों किसानों को मिल रहा है. अभी हाल ही में राज्य के किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना की शुरुआत कर साथ ही बता दें सरकार ने इस सरकारी योजना के लिए 236.58 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसके तहत राज्य के किसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक भारी अनुदान प्रदान किया जाएगा.
किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?
बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना का फायदा छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा. साथ ही महिलाओं को भी इस योजना में विशेष छूट मिल रही है. यानी की महिला किसान इस कृषि यंत्र का लाभ उठा सकती है.
इसके अलावा, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के किसानों और किसान उत्पादक संगठन (FPO), कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्वयं सहायता समूह भी इस सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं.
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट?
SMAM योजना के तहत बिहार सरकार किसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 40% से 80% तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है, जिनमें शामिल है- ट्रैक्टर और पावर टिलर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, हैरो और लेवलर, सीड ड्रिल, पोटैटो प्लांटर और ट्रांसप्लांटर, रीपर, कंबाइन हार्वेस्टर, पावर स्प्रेयर, हैप्पी सीडर, मल्चर और सुपर सीडर को शामिल किया गया है.
कितने कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे राज्य में स्थापित?
SMAM योजना के तहत राज्य में राज्य सरकार ने 267 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का पैसला किया गया है, जिसके तहत किसानों को इन केंद्र के माध्यम से 40 प्रतिशत अनुदान, यानी अधिकतम 4 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी. यानी की इन सेंटर की मदद से किसान जरूरत के अनुसार आधुनिक कृषि मशीनें किराये पर लेकर कृषि से जुड़े कार्य कर सकते हैं.
कृषि यंत्र बैंक पर कितना मिलेगा अनुदान?
बिहार सरकार इस सरकारी योजना के तहत राज्य के किसानों के लिए 38 कृषि यंत्र बैंक भी स्थापित करेंगी, जिसके तहत पात्र किसान भाई-बहनों को 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा. इन कृषि यंत्र बैंकों की मदद से किसान समूहों को सामूहिक रूप से आधुनिक यंत्र दिए जाएंगे. यानी की राज्य सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए यह अहम फैसला लिया है.
SMAM योजना में कैसे करें अप्लाई?
बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई यह योजना किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है. इस योजना की मदद से छोटे और सीमांत किसानों अधिक लाभ होने की संभावना है. ऐसे में इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान SMAM योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं और साथ ही बता दें कि योजना में चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.
लेखक: रवीना सिंह