आज के समय में किसानों और आम परिवारों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है. बढ़ते बिजली बिल का खर्च, जिससे राहत दिलाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चला रही है, जिसके तहत सोलर पैनल लगवाने पर ₹1.10 लाख तक भारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है. यानी की इस कल्याणकारी योजना के अंर्तगत किसान आम परिवार अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाकर बिजली बिल का बोझ से बड़ी राहत पा सकते हैं.
सोलर सिस्टम लगवाना हुआ पहले से आसान
अगर आप भी अधिक बिजली बिल के खर्च से परेशान हो गए है, तो अब बिल्कुल भी नहीं घबराएं, क्योंकि अब प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाना बेहद ही आसान हो गया है. यानी की किसान और आम परिवार को घर पर सोलर सिस्टम लगवाना पहले की तुलना में अधिक किफायती हो गया है. अगर जिन लोगों के पास सोलर पंप लगवाने के लिए शुरुआती खर्च का पैसा नहीं है, तो डरने की जरुरत नहीं, क्योंकि इस सरकारी योजना पर बैंक से भी आसानी से लोन प्राप्त कर लाभार्थी कम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता लेकर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं.
किस आधार पर मिलेगा अनुदान?
सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है. यानी की इस सरकारी योजना में परिवार की आय के अनुसार पात्र लाभार्थियों को योजना का फायदा मिलेगा. साथ ही बता दें कि सरकार इस योजना का विशेष लाभ आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को उपलब्ध कराएंगी, जिससे किसानों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिजली खर्च से मुक्ति मिलेगी
बिजली खपत के आधार पर मिलेगा अनुदान का लाभ?
सरकार जब कोई भी सरकारी योजना लेकर आती है, तो इसके लिए कुछ नियम भी लागू करती है, जिसके तहत सब्सिडी प्रदान किया जाता है. इसी प्रकार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और सरकार योजना के तहत अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है और वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें 2 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने पर बड़ी सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी.
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में कितना मिलेगा अनुदान?
केंद्र और राज्य सरकार लोगों को परेशानी को देखते हुए योजनाओं को लेकर आती है और लागू करती है. इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लागू सरकार ने भारी बिजली बिल से लोगों को छूटकारा दिलाने के लिए इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पात्र परिवार को केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है. यानी की कुल मिलाकर इस योजना के तहत 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कीव जाएगी.
योजना में कैसे करें अप्लाई?
अगर आप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो इन आसान तरीकों से आसानी से करें आवेदन-
-
योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ता योजना के आधिकारिक PM Surya Ghar Portal पर जाएं.
-
इसके बाद आवेदनकर्ता 'Apply for Rooftop Solar' पर क्लिक करें, अपना राज्य, जिला, बिजली वितरण कंपनी (Discom) और कंज्यूमर अकाउंट नंबर दर्ज करें और अपना पंजीकरण करा लें.
-
इस पूरी प्रक्रिया के बाद आवेदनकर्ता लॉगिन करके फॉर्म पूरा भर सबमिट कर दें और आवेदन सिल्प (रसीद) संभालकर जरुर रखें.
लेखक: रवीना सिंह