Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 August, 2026 12:00 AM IST
फूलों की खेती करने पर मिलेगी 50% सब्सिडी (Image Source-AI generate)

देश में इस समय मानसून का सीजन चल रहा है और ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल है कि वह किस फसल की खेती करें, जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकें. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि फूल एक ऐसी फसल है, जिसकी मांग 12 महीने बनी रहती है. चाहे शादी हो या फिर पूजा अनुष्ठान हर जगह फूलों की मुख्य रुप से जरुरत होती है. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए आमदनी का बड़ा जरिया बन सकती है.

किन किसानों को मिलेगा योजना का फायदा?

सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत इस सरकारी योजना का लाभ देश का हर किसान उठा सकता है, लेकिन सरकार ने इस सरकारी योजना के तहत छोटे, सीमांत, अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला किसानों के लिए विशेष छूट दें रही है. साथ ही अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोचत रहे हैं, तो इन बातों पर जरुर दे ध्यान-

इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके पास 5 से 10 साल के रजिस्टर्ड लीज एग्रीमेंट यानी किराये की जमीन होगी या फिर अपनी खुद की जमीन तभी वह इस योजना में पात्र माने जाएंगे.

फूल की खेती पर कितना मिलेगा अनुदान?

अगर किसान आप फूलों की खेती करने का मन बना चुके हैं, तो आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत सरकार फूलों की खेती पर लगभग 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान करेंगी. साथ ही सरकार ने फूलों की किस्मों के आधार पर ही किसानों को अनुदान दिया जाएगा इस प्रकार-

  • अगर किसान भाई कंदीय या कट फ्लावर्स की खेती करते हैं, तो इसकी लागत करीबन 150000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक आता है, जिस पर सरकार लगभग किसानों को 75000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है.

  • इसी प्रकार गेंदे जैसे नॉर्मल खुले फूलों की खेती पर किसान लगभग 20000 रुपये से लेकर 40000 तक  अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर फूलों की खेती करने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले इन जरुरी दस्तावेजों को जरुर तैयार कर लें-

  • पहचान पत्र 

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

  • जमीन की खसरा-खतौनी या जमाबंदी

  • निवास प्रमाण पत्र

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो 

इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए यह दस्तावेज होना अनिवार्य है.

योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस सरकारी योजना में शामिल होने के लिए अपने राज्य के डीबीटी हॉर्टिकल्चर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सरकारी अनुदान का फायदा उठा सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Flower Farming 50 Percent Subsidy Government Subsidy Big Profit
Published on: 06 August 2026, 04:30 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now