आज के समय में अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता हैं, लेकिन महंगी ईएमआई के कारण कोई अपना आशियाना नहीं बना पता. इसी के चलते केंद्र सरकार ने मिडिल क्लास लोगों को राहत की खबर दी है कि अगर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY 2.0 के तहत अपना घर खरीदता है, तो उसको इस सरकारी योजना के तहत लोन पर 4 फीसदी तक ब्याज सब्सिडी की राहत मिल सकती है. इससे ईएमआई की भी कोई टेशंन नहीं होगी और आसानी से घर आपका हो जाएगा.
सरकार ने कौन-सी नई योजना निकाली है?
केंद्र सरकार लोगों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है और इसका लाभ देश के करोड़ों लोगों भी मिल रहा है. इसी दौरान अभी हाल ही में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की शुरुआत की है, जिसके तहत मिडिल क्लास व अन्य वर्ग के लोगों का घर बनाने के लिए 4 फीसदी तक ब्याज सब्सिडी की राहत दी जा रही है, जिससे लोन की लागत में कमी आएंगी और घर भी आसानी से अपना हो जाएगा.
योजना में कितना मिलेगा लाभ?
अगर आप खुद का घर खरीदने की सोच रहे हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 में अप्लाई करते हैं, तो योजना के तहत होम लोन के पहले 8 लाख रुपये तक के हिस्से पर 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी की राहत दी जाएगी. साथ ही बता दें कि यह सरकारी सब्सिडी 12 साल के पीरियड तक लागू रहेगी.
इसके अलावा, पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत 1.80 लाख रुपये तक का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे पात्र परिवारों को मंथली ईएमआई में कुछ राहत जरुर मिलेगी.
किन लोगों को मिलेगा योजना का फायदा?
यह योजना मुख्य रूप से लोअर इनकम ग्रुप (LIG) और मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के परिवारों के लिए बनाई गई है. ऐसे आवेदक, जिनकी वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर है और जिनके नाम पर पहले से कोई पक्का घर नहीं है, वे इस योजना का लाभ लेने के पात्र हो सकते हैं. योजना का फोकस खासतौर पर पहली बार घर खरीदने वाले परिवारों पर है.
घर की कीमत और लोन पर भी लागू होंगी शर्तें
योजना के तहत घर की कीमत और होम लोन की राशि को लेकर भी कुछ शर्तें तय की गई हैं. उदाहरण के तौर पर, 35 लाख रुपये तक की कीमत वाले घर और 25 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का लाभ मिल सकता है. हालांकि, अंतिम पात्रता और लाभ सरकार द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार ही तय किए जाएंगे.
योजना में कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इस कल्याणकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट PMAY-Urban पर जाकर आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं और अपना घर आसानी से खरीद सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह