आज के समय में जिस तरह से बाजारों में केमिकल युक्त सब्जियां आ रही है. ऐसे में लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है और वह कई घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. इसी वजह से लोग अपने घरों की छतों पर गार्डनिंग करने के शौकीन हो गए है. ऐसे में अगर आप भी इस मानसून सीजन ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए रूफटॉप गार्डनिंग योजना अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. चलिए आगे जानें योजना के बारे में सबकुछ.
योजना के लिए क्या पात्रता है?
अगर इस मानसून सीजन में इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपका शहरी निकाय या फिर नगर क्षेत्र में अपना खुद का पक्का मकान होना बेहद ही आवश्यक है. इसके साथ ही आवेदक की घर की छत कम से कम 100 से 300 वर्ग फीट तक खुली होनी चाहिए, ताकि वह योजना के तहत ऑर्गेनिक सब्जियां की खेती आसानी से कर सकें. यानी की छत की इतनी वर्ग फीट जमीन होना भी बेहद ही जरुरी है.
इसके अलावा, योजना का लाभ आवेदकों को "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर दिया जाएगा.
रूफटॉप गार्डनिंग योजना में कितना मिलेगा अनुदान?
जिस तरह से बाजारों में केमिकल युक्त सब्जियां आ रही है. इसी को देखते हुए यूपी सरकार ने गाजियाबाद के लोगों के लिए इस सरकारी योजना की शुरुआत की है, ताकि जिले के युवा, किसान अपने घरों की छतों पर ऑर्गेनिक सब्जियां की खेती कर सकें और केमिकल युक्त सब्जियों से बच सकें और फ्रेश सब्जियां प्राप्त कर सकें.
साथ ही बता दें कि सरकार रूफटॉप गार्डनिंग योजना के तहत 400 परिवारों को करीब ₹10,000 की गार्डनिंग किट मुफ्त प्रदान करेंगी, जिसकी मदद से आसानी से रूफटॉप गार्डनिंग की जा सकेंगी और लोग स्वस्थ भी रहेंगे.
योजना में कैसे करें अप्लाई?
अगर आप भी यूपी में रहते हैं और इस सरकारी योजना में आवेदन करने में इच्छुक है, तो इस योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपके पास अपना घर होना बेहद ही जरुरी है और आपकी छत कम से कम 100 से 300 वर्ग फीट तक खुली होनी चाहिए. तभी आप रूफटॉप गार्डनिंग योजना का लाभ उठा सकेंगे. साथ ही योजना में आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह