Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 August, 2022 12:00 AM IST
Post Office Scheme

आज के समय में लोग सबसे ज्यादा परेशान अपनी सेविंग को लेकर रहते हैं. वह ऐसी भरोसेमंद स्कीम में अपने पैसे को निवेश करना चाहते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सके.

अगर आप भी ऐसी ही स्कीम के निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की यह कुछ बेहतरीन स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं.

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम पर देश के लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा होता है, क्योंकि ये सभी योजनाएं व स्कीम सरकार के अधीन आती हैं. पोस्ट ऑफिस की स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी सभी स्कीम बैंकों के मुकाबले अच्छा रिटर्न देती है.

सेविंग अकाउंट (SA)

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ग्राहकों को 4 प्रतिशत तक अच्छा ब्याज दिया जाता है. इस स्कीम में लोग 500 रुपए की नकद राशि के साथ भी सरलता से खुलवा सकते हैं.  इस योजना में आपको चेक बुक, एटीएम कार्ड, ई-बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग,आधार सीडिंग, अटल पेंशन योजना प्रधान मंत्री आदि सुविधाओं का भी लाभ दिया जाता है.

मंथली इनकम स्कीम(MIS)

इस स्कीम में लोगों को 6.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है, लेकिन ध्यान रहे कि ब्याज की यह दर हर वित्तीय वर्ष के हिसाब से बदलता रहता है. इस योजना में ग्राहक अपना खाता 1000 रुपए के साथ भी खुलवा सकते हैं. इस स्कीम की कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं. जैसे कि आप इसमें 4.5 लाख रुपए से अधिक पैसे नहीं रख सकते हैं और वहीं ज्वाइंट अकाउंट में यह सीमा 9 लाख रुपए तक रखी गई है.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

यह देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे फायदेमंद स्कीम है. इसे पांच साल की एक योजना माना जाता है. इसमें ग्राहकों को 7.4 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है और ब्याज का तिमाही आधार पर वरिष्ठ नागरिक को आय प्राप्त होती है, लेकिन यह खाता केवल 60 साल से अधिक आयु वाले व्यक्ति ही खुलवा सकते हैं.

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD)

यह स्कीम आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए खुलवा सकते हैं. इसे आप 1 हजार रुपए में भी खुलवा सकते हैं. इस योजना में निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है. इस स्कीम के तहत लोगों को उसके निवेश पर ब्याज दर 5.5 फीसदी से 6.7 फीसदी सालाना मिलता है.

English Summary: This best scheme of post office will give good return
Published on: 04 August 2022, 05:30 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now