Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 September, 2019 12:00 AM IST

पीएम किसान मानधन योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से  18 से 40 वर्ष के सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इससे पहले  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि प्रधानमंत्री किसान योजना को "किसानों की सामाजिक सुरक्षा" के रूप में दिया जा रहा है. इसके अलावा  पीएम मोदी जल्द ही प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना (pmlvmy)  के साथ-साथ 'स्वरोजगार' पेंशन योजनाएं भी शुरू करेंगे.

प्रधानमंत्री देशभर में 462 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की शुरुआत करेंगे. इसके अंतर्गत आदिवासियों के लिए देशभर में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जाएगी. अगले तीन वर्षों में पूरे देश में प्रखंड स्तर पर ऐसे 462 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जाएंगे. पीएम मोदी आज रांची में नए सचिवालय भवन का शिलान्यास भी करेंगे.  इसके साथ ही मोदी साहेबगंज जिले में गंगा नदी के किनारे बनने वाले मल्टी-मॉडल वेसल टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, किसान मानधन योजना के लिए आने वाले 3 सालों के लिए 10 हजार 774 करोड़ रुपये का परिव्यय रखा गया है. झारखंड के सीएम रघुबर दास, आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह और सांसद संजय सेठ योजनाओं के शुभारंभ के शुभ आरंभ के दौरान प्रभात तारा मैदान में मौजूद रहेंगे.

पीएम किसान योजना के बारे में

प्रधानमंत्री किसान योजना (पेंशन योजना) के अंतर्गत केंद्र सरकार 60 वर्ष की आयु पूरा करने वाले किसानों को 3,000 रुपये प्रति माह न्यूनतम पेंशन प्रदान करके देश के 5 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों के जीवन को सुरक्षित करेगी.  पेंशन योजना में अगले 3 वर्षों के लिए 10,774 करोड़ रुपये का परिव्यय है. गत वर्ष सितंबर माह  में, पीएम मोदी ने रांची से 'आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना’ शुरू की थी. इस बार मोदी सरकार के द्वारा किसानों के लिए यह बड़ी घोषणा झारखंड में विधान सभा चुनाव से कुछ महीने पहले की जा रही है.

English Summary: PM Modi to launch pension scheme for farmers, traders from Ranchi today
Published on: 12 September 2019, 02:51 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now