प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी लाभाकारी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत किसानों को हर चार महीनों के अंतराल में 2 हजार रुपये की तीन किस्ते मुहैया कराई जाती है. यानी की किसान बहन-भाइयों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है. इसी के चलते किसानों को बेसब्री से इंतजार है योजना की 24वीं किस्त की सौगात कम मिलेगी.
अब तक कितनी किस्त जारी हुई?
देश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की ताकि देश का हर किसान एक समृद्ध किसान बन सकें. साथ ही आपको बता दे कि करोड़ों किसानों को इस सरकारी योजना का फायदा मिल रहा है और अब तक पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की हो चुकी है, जो 20 जून 2026 में किसानों के खाते में भेजी गई थी, जिससे किसानों को बेहद राहत मिली थी.
फार्मर आईडी क्यों जरुरी?
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है, तो आप जल्द ही फार्मर आईडी बनवा लें, क्योंकि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में कई नए बदलाव किए है. इसी के चलते अगर किसान भाई इस काम को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा और अगर आप फार्मर आईडी बनवाना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर आसानी से आईडी बनवा सकते हैं.
पीएम किसान योजना में eKYC जरुरी
पीएम किसान योजना का लाभ ऐसे कई किसान उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक eKYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. ऐसे में सरकार किसानों से बार-बार यह अपील कर रही है कि जल्द ही eKYC पूरी करें. इसी के चलते अगर कोई किसान यह काम पूरा नहीं करता है, तो उसकी किस्त में रुकावट आ सकती है.
वहीं, अगर आपके मन में सवाल है कि कैसे eKYC कराएं तो आप अपने नजदीक के CSC जाकर ईकेवाईसी आसानी से करा सकते हैं.
क्या सितंबर में जारी होगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त किसान भाई-बहनों के खातों में 4 महीनों के अंतराल में भेजी जाती है और अगर पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सितंबर में किसानों के खातों में योजना की राशि कभी जारी नहीं की गई है. यानी की साफ है योजना की 24वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में अक्टूबर-नवंबर के महीने में जारी किया जा सकता है.
लेखक: रवीना सिंह