मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की जिसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है. अब तक योजना की 39वीं किस्त जारी की जा चुकी है और अब महिलाओं की नजर है योजना की 40वीं किस्त पर की सरकार कब यह किस्त जारी करेगी. ऐसे में अगर किसी लाभार्थी की पात्रता में बदलाव हुआ है या उसने योजना की जरूरी शर्तें पूरी नहीं की हैं, तो उसका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है. पूरी खबर आगे पढ़ें.
योजना के लिए कौन-कौन सी महिलाएं पात्र हैं?
लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाता है, जो मध्य प्रदेश में स्थाई रुप से वहां की निवासी है और महिला की उम्र करीबन 21 से 60 वर्ष के बीच होना बेहद ही जरुरी है और साथ ही इस कल्याणकारी योजना का फायदा उन्हें मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी और डीबीटी से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया हुआ है और आधार को मोबाइल नंबर से लिंक किया है. इन महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा.
किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
राज्य सरकार इस सरकारी योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं तक पहुंचा रही है, जिन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता और शर्तों को पूरा किया हुआ है. इसी के चलते अगर लाभार्थी महिलाओं के परिवारों की स्थिति योजना के नियम के अनुसार मेल नहीं खाती है, तो उन महिलाओं को योजना की सूची से बाहर कर दिया जाएगा, जो परिस्थितियां कुछ इस तरह से हैं-
-
अगर परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक होने पर
-
परिवार के किसी सदस्य के सरकारी नौकरी में होने या आयकरदाता होने पर
-
परिवार के किसी सदस्य को केंद्र या राज्य सरकार अथवा सरकारी उपक्रम से पेंशन मिलने पर
-
परिवार में किसी सदस्य के वर्तमान या पूर्व सांसद अथवा विधायक होने पर
-
परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के बोर्ड, निगम या मंडल में अध्यक्ष या संचालक रहा हो
-
महिला की उम्र योजना की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक होने पर
-
परिवार के पास निर्धारित सीमा से अधिक कृषि भूमि होने पर
-
परिवार के किसी सदस्य के पास ट्रैक्टर के अलावा चार पहिया वाहन होने पर
ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम
लाड़ली बहना योजना 40वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहिए. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची से संबंधित विकल्प का चयन किया जा सकता है.
इसके अलावा, महिलाएं जिला, तहसील, ग्राम पंचायत और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके लाभार्थी सूची देखी जा सकती है. सूची में नाम दिखाई देने पर महिला अपनी पात्रता और बैंक खाते से संबंधित जानकारी की भी जांच कर सकती है. इसी के चलते अगर सूची में नाम नहीं दिखता है, तो घबराएं नहीं महिला संबंधित विभाग, ग्राम पंचायत या स्थानीय स्तर पर जानकारी लेकर यह पता कर सकती है कि उसका नाम सूची से क्यों हटाया गया है.
कब जारी होगी 40वीं किस्त?
राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बड़ा सहारा है. इसी के चलते 40वीं किस्त को लेकर अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि, हर महीने की तरह सितंबर 2026 में भी पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है.
संभावित तौर पर 10 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच किस्त जारी होने की उम्मीद की जा रही है लेकिन यह केवल संभावित समय है. ऐसे में महिलाएं कोई जल्दबाजी न करें, बल्कि सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.
लेखक: रवीना सिंह