Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 July, 2020 12:00 AM IST

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) मुहैया करवा रही है. इसके जरिए किसानों को 1.60 लाख कर्ज बिना गारंटी के दिया जाता है. इसके साथ ही कार्ड पर सालाना ब्याज दर (Interest Rates) 4 फीसद है. Kisan Credit Card बनवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है.

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसानों की मदद

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वास्तव में जरूरत के समय आपके कुछ जरूरी घरेलू खर्चों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है. हालांकि, केसीसी योजना जो छोटे ऋणों के लिए किसानों को ऋण प्रदान करती है,  मुख्य रूप से फसलों से संबंधित उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है. लेकिन, इसका 10% हिस्सा अब उनके द्वारा घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये खबर भी पढ़े: KCC Loan: अगर आपने Kisan Credit Card लोन लिया हैं तो फिलहाल नहीं चुकाना पड़ेगा कर्ज, सरकार ने लिया है बड़ा फैसला !

किसानों को लोन क्यों नहीं मिल पा रहा ?

आजकल ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) द्वारा किसानों को लोन नहीं मिल पा रहा है. ऐसी स्थिति में उन्हें समझ नहीं आता है कि वे क्या करें और क्या न करें. ऐसे में किसान महंगी ब्याज दर पर कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं. इसलिए आपका यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि सस्ती ब्याज दर पर कर्ज देने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं. जो इन शर्तों को पूरा करते हैं उन्हें ही यह कर्ज मुहैया करवाया जाता है.

तो आइए जानते हैं इन शर्तों के बारे में विस्तार से....

-आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए.
-अगर कर्ज लेने वाला व्यक्ति एक वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen) है, यानी 60 साल से ज्यादा उम्र के आवेदक के लिए एक सह-आवेदक होना जरूरी है.
-सह-उधारकर्ता को कानूनी रूप से जमीन का उत्तराधिकारी होना चाहिए.

लोन देने से पहले बैंक आवेदक किसान का वेरिफिकेशन (Verification) करते हैं. जिसके द्वारा वह चेक करते हैं कि वे किसान है भी या नहीं. फिर उसका राजस्व रिकॉर्ड चेक किया जाता है. जिसमें ये देखा जाता है कि किसान का किसी और बैंक में तो कोई बकाया नहीं है.

अगर इन सब शर्तों को पूरा करने के बाद भी आपको लोन नहीं मिल पा रहा है तो आप इस नंबर् पर कॉल कर जानकारी लें सकते हैं-

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 या फिर आप अपनी शिकायत (Complaint) pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं.

English Summary: Kisan Credit Card: If you are not getting KCC loan then call this number, will solve the problem immediately
Published on: 29 July 2020, 03:31 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now