Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 May, 2022 12:00 AM IST
Subsidy to Paddy Farmers

धान की बुवाई करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. धान भारत की मुख्य फसल है. इसकी खेती भारत के कई राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलांगाना, पंजाब, उड़ीसा, बिहार व छत्तीसगढ़ आदि में की जाती है.

धान की खेती के लिए पानी की अति आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान समय में भूमि के गिरते जल स्तर से किसानों को धान की बुवाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में हरियाणा के किसानों के लिए बेहद ही खुशखबरी है. बता दें हाल ही में हरियाणा सरकार ने किसानों को धान की बुवाई के दौरान होती इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एक अहम् घोषणा की है. 

हरियाणा सरकार ने धान की सीधी बुवाई करने पर अनुदान देने का फैलसा किया है. तो चलिए जानते हैं धान की सीधी बुवाई के लिए सरकार द्वारा कितना अनुदान दिया जायेगा और इसके लिए कहाँ आवेदन करें.

इसे पढ़िए - मेरी फसल-मेरा ब्यौरा: किसान 15 फरवरी से पहले करें आवेदन, पढ़िए ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया

धान की सीधी बुवाई के लिए कितना अनुदान मिलेगा

मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार धान की सीधी बुवाई करने पर किसानों को हरियाणा सरकार की तरफ से करीब 4000 रूपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जायेगा.इसके साथ ही सरकार ने किसानों से अपील भी की है कि किसान धान की सीधी बुवाई के लिए अपने सभी रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं किसान दोस्तों को प्रेरित करें. इस धान की पैदावार भी बढ़ेगी साथ ही भूमि में गिरते जल स्तर की समस्या भी दूर होगी.

कैसे करें आवेदन

  • जो भी किसान भाई इस अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं वो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

  • किसान अगर इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं, तो उन्हें इनस्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा.

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाना होगा.

  • ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल के होमपेज पर 'पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें.

  • अब अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें.

  • अब आप मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.

  • फॉर्म भरने के बाद submit बटन पर क्लिक करे.

English Summary: Haryana government will give grant of Rs 4000 for direct sowing of paddy
Published on: 18 May 2022, 12:57 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now