Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 September, 2019 12:00 AM IST

इस साल के अंत तक बिहार के किसानों को एक नया तोहफा मिलने वाला है. सरकार ने डीजल पर निर्भरता खत्म करने एवं किसानों को अलग से बिजली देने के लिए कृषि फीडर का निर्माण कार्य 31 दिसंबर से पहले तक करने का लक्ष्य रखा है. इस बारे में ऊर्जा विभाग द्वारा कर्मियों को सख्त निर्देश दिये जा चुके हैं. खबरों के अनुसार अभी तक लगभग 70 फीसदी कार्य हो चुका है और बाकि 30 फीसदी कार्य को इस साल के अंत तक करने की योजना है.

गौरतलब है कि करीब छह हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 1312 डेडीकेटेड कृषि फीडर कृषि क्षेत्र के लिए नया वरदान साबित होने वाला है. इसके बनने के बाद ना तो सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं पड़ेगी और ना ही लागत अधिक आयेगी. योजना के मुताबिक खेतों तक तीन शिफ्ट में चार-चार घंटे बिजली मिलेगी और सिंचाई प्रति एकड़ 1500 रुपये से घटकर करीब 200 रुपये तक हो जायेगी, जो महीने के मोबाइल रिचार्ज से भी सस्ती होगी.

ये है सरकार का लक्ष्य

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस साल के 31 दिसंबर तक राज्य में डेडीकेटेड कृषि फीडर बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके तहत कुल 1312 डेडीकेटेड कृषि फीडर बनाये जाने की योजना थी. फिलहाल कृषि कार्य के लिए अभी तक लगभग 181 सब स्टेशनों का निर्माण किया जा चुका है. इसी तरह ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य भी 80 से 85 फीसदी पूरा हो गया है. 

किसानों को क्या होगा फायदा

इस योजना के पूरे होते ही अनुदान के रूप में हर साल करीब दो अरब रुपये सरकार को नहीं मिलेंगें. सबसे अच्छी बात है कि सिंचाई के लिए पंपिंग सेट का उपयोग बंद हो जायेगा और जहरीले धुएं और आवाज से राहत मिलेगी. सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भरता कम हो सकेगी और  फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा. माना जा रहा है कि इस योजना के बाद फसल उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी.

English Summary: government will provide separate krishi feeder agriculture feeder
Published on: 26 September 2019, 03:45 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now