Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 April, 2020 12:00 AM IST

किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए एग्री क्लिनिक एवं एग्री व्यवसाय केन्द्र शुरुआत की गई है. इसकी शुरूआत की परिकल्पना में किसानों के सभी पहलुओं जैसे विशेषज्ञों की सलाह, मृदा स्वास्थ्य, फसल पद्धति, पौध सुरक्षा, उपज के पश्चात भंडारण, पशुओं के लिए उपचार सुविधाएं और  रोजगार आदि की जानकारी का उचित ध्यान रखा गया है. 

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कृषि स्नातकों एवं कृषि संकाय से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कृषि क्लिनिक तथा कृषि व्यवसाय केन्द्र (ए.सी. एण्ड ए.बी.सी.) योजना की शुरूआत की है. इच्छुक लोगों को इस योजना के तहत 45 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके लिए सभी राज्यों में कई केन्द्रों की स्थापना की गई है. किसान भाई केंद्रों की जानकारी लिंक https://www.acabcmis.gov.in/Institute.aspx  पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं. इन सभी प्रशिक्षण केंद्रों को सरकार के कृषि मंत्रालय के संगठन राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) हैदराबाद के साथ जोड़ा गया है.

बता दें, प्रशिक्षण (Training) के बाद आवेदकों को खेती बाड़ी से संबंधित व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षण संस्थान नाबार्ड से ऋण लेने के लिए पूरी मदद करते हैं. व्यवसाय शुरू करने के लिए आवेदकों (उद्यमियों) को व्यक्तिगत रूप से 20 लाख रूपए और पांच व्यक्तियों के समूह को 1 करोड़ रूपए तक का लोन दिया जाता है. बता दें, इस लोन पर सामान्य वर्ग के आवेदकों को 36 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, जनजाति तथा महिला वर्ग के आवेदकों को 44 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है.

एग्री क्लिनिक एवं एग्री व्यवसाय शुरू करने से पहले प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है. आवेदक अपनी सुविधा के अनुरूप ट्रेनिंग सेंटरों का चयन कर सकते हैं. यदि आवेदक प्रशिक्षण के उपरान्त कृषि क्लिनिक या कृषि व्यवसाय केंद्र खोल सकता है. अधिक जानकारी के लिए किसान 1800-425-1556 टोल फ्री नम्बर पर भी बात कर सकता है.

आवेदन करने के लिए इस लिंक पर विजिट करें :- https://www.acabcmis.gov.in/ApplicantReg.aspx

ध्यान दें, आवेदन करते समय आवेदक आधार कार्ड नम्बर,  ई-मेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और बैंक अकाउंट पासबुक साथ रखें.

English Summary: Apply for starting an agri clinic and agri business with a subsidy of 4,400,000
Published on: 04 April 2020, 03:04 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now