Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 March, 2021 6:00 AM IST
Watermelon Peel Benefits

तरबूज में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें करीब 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है, इसलिए अधिकतर लोग गर्मी में इसका सेवन करते हैं. इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है.

बता दें कि तरबूज में विटामिन-ए और सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं. मगर जितना फायदेमंद तरबूज होता है, उतना ही फायदेमंद इसका छिलका भी होता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्वों होते हैं. अक्सर लोग तरबूज को खाकर छिलकें फेंक देते हैं, लेकिन अब से ऐसा करना छोड़ दें.

तरबूज के छिलके से होने वाले फायदे

ब्लड प्रेशर को करें कम

तरबूज के छिलके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को खत्म करते हैं. कई रिसर्च में बताया गया है कि तरबूज के अर्क से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, साथ ही इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो कि नसों में खून के दबाव को कम करता है.

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

अगर आप रोजाना तरबूज के छिलकों का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी पावर मजबूत बनी रहती है. इसके साथ ही शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है. इसके लिए रोजाना 1 कप तरबूज के छिलकों का सेवन करें.

वजन घटाने में लाभकारी

तरबूज के छिलकों में कैलेरी कम पाई जाती होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसमें साइट्रूलाइन नाम का एमिनो एसिड होता है, जो कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा शरीर पर चढ़े अतिरिक्त फैट को कम करता है.

English Summary: Know the benefits of Watermelon Peel
Published on: 19 March 2021, 03:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now