Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 September, 2019 12:00 AM IST

हर साल डेंगू और मलेरिया बड़े स्तर पर लोगों को प्रभावित करता है. यही कारण है कि अक्टूबर माह के आने से पहले ही जहां एक तरफ सरकार डेंगू-मलेरिया जागरूकता अभियान को लेकर सर्तक हो गई है, वहीं लोगों ने भी अपने-अपने कूलर, पानी की टंकी आदि की सफाई शुरू कर दी है.

इस बीच बाज़ार में भी मच्छर भगाने जैसे तरह- तरह के मॉस्कीटो रिपेलेंट आदि उत्पादों की बिक्री तेज़ हो गई है. लेकिन इन सभी बातों के बावजूद भी अभी तक मच्छरों से सुरक्षा का कोई ठोस उपाय नहीं मिल पाया है. परंतु दुनिया की हर समस्या का निवारण प्रकृति के पास है. चलिए आज़ हम आपको एक ऐसे पौधें के बारे में बताते हैं जिसमे मच्छरों को भगाने की खासियत है. इस पौधें को आप अपने घर-आंगन, बरामदें आदि कहीं भी लगा सकते हैं.

इस पौधें को सिट्रियोडोरा (मोनार्डा सिट्रियोडोरा) के नाम से जाना जाता है. वैसे नर्सरी की भाषा में से लेमन मिंट या लेमन बीबाम के नाम से भी प्रसिध्द है. ये एक ऐसी वनस्पति है जो डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को दूर भगाने का काम करती है. खास बात ये है कि बाज़ार में मिलने वाले अन्य मच्छर प्रतिरोधक उत्पादों की तरह ना तो ये महंगा है और ना ही आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक. ये अपने खास तरह की महक से मच्छरों को दूर कर देता है. शायद इसी कारण से इस पौधे की मांग दिल्ली में बढ़ रही है और सरकार गाजियाबाद में भी इसे उगाने की तैयारी कर रही है.

इस पौधें के बारे में वैज्ञानिकों का मत है कि घर के आंगन या बालकनी में लगाने से लोगों को जहां एक तरफ सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी वहीं मच्छरों से भी छुटकारा मिलेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि प्राकृतिक होने के कारण हमारे शरीर के लिए ये हानिकारक नहीं है.

English Summary: smell of Lemon Beebalm Monarda citriodora protect you from mosquito
Published on: 25 September 2019, 03:53 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now