Kisan Credit Card: किसानों को अब KCC से मिलेगा 5 लाख रूपये तक का लोन, जानें कैसे उठाएं लाभ? Farmers News: किसानों की फसल आगलगी से नष्ट होने पर मिलेगी प्रति हेक्टेयर 17,000 रुपये की आर्थिक सहायता! Loan Scheme: युवाओं को बिना ब्याज मिल रहा 5 लाख रूपये तक का लोन, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया Rooftop Farming Scheme: छत पर करें बागवानी, मिलेगा 75% तक अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ महिलाओं के लिए तंदुरुस्ती और ऊर्जा का खजाना, सर्दियों में करें इन 5 सब्जियों का सेवन ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Mahindra Bolero: कृषि, पोल्ट्री और डेयरी के लिए बेहतरीन पिकअप, जानें फीचर्स और कीमत! Multilayer Farming: मल्टीलेयर फार्मिंग तकनीक से आकाश चौरसिया कमा रहे कई गुना मुनाफा, सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये तक Wheat Farming: किसानों के लिए वरदान हैं गेहूं की ये दो किस्में, कम लागत में मिलेगी अधिक पैदावार
Updated on: 4 May, 2023 12:00 AM IST
बीमारी से निजात दिलाएंगे ये पांच औषधीय पौधे

पुराने जमाने से बड़ी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए औषधीय पौधों का इस्तेमाल होता रहा है। आज भी कई आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका उपयोग किया जाता है। ये हमें कई रोगों से मुक्ति दिलाते हैं। आज हम आपको चार ऐसे खास औषधीय पौधों के बारे में बताने जा रहे हैंजिनमें डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियों को रोकने की क्षमता है। आइएउनपर एक नजर डालें।

मेथी का पौधा

मेथी का पौधा

मेथी के पौधे में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। इसे कई लोग घर में गमलों में लगाते हैं। सब्जी के रूप में इसकी भाजी को भी खूब पसंद किया जाता है। मेथी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसे खाने से हृदय, पेट, कब्ज, त्वचा और लीवर संबंधित रोग दूर रहते हैं। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। वहीं, इसका सेवन करके बालों को झड़ने से भी रोका जा सकता है। मेथी को कई आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। अगर शरीर में सूजन हो तो मेथी के पत्तों को पीसकर उसपर लगाने से आराम मिलता है। इसलिए, घर में मेथी के पौधे को जरुर लगाएं।

यह भी पढ़ें- कम लागत में करिए इन 5 औषधीय पौधों की खेती, मिलेगा खूब मुनाफा!

इंसुलिन का पौधा

इंसुलिन का पौधा

इंसुलिन का पौधा भी आपके कई काम आ सकता है। इंसुलिन का इस्तेमाल हम डायबिटीज के इलाज के लिए कर सकते हैं। यह इसे जड़ से खत्म करने की भी क्षमता रखता है। हालांकि, यह पौधा आसानी से नहीं मिलता है। लेकिन अपने घर में इसे जरुर लगाना चाहिए।

कढ़ी पत्ता

कढ़ी पत्ता

जब औषधीय पौधों की बात होती है तो कढ़ी पत्ता का नाम भी सबसे ऊपर आता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। कढ़ी पत्ता आंख, त्वचा, बाल, हृदय और लिवर के लिए लाभदायक होता है। इसका सेवन करके वजन भी घटाया जा सकता है। वहीं, ये डायरिया से भी बचाव करता है। इसलिए, अपने घर में इसे भी जरुर लगाएं।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर के कई फायदे हैं। सबसे पहले ये अनिद्रा की बीमारी को दूर करता है। जिन लोगों को नींद नहीं आती है, वह इसे तकिये के नीचे रखकर सो सकते हैं। इसका फायदा तुरंत देखने को मिलेगा। इसके अलावा, डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए भी लैवेंडर रामबाण है। इसका सेवन करके माइग्रेन व तवचा संबंधित रोगों से निजात पाया जा सकता है।

English Summary: five medicinal plants at home get relief from many diseases
Published on: 04 May 2023, 06:10 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now