Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 September, 2019 12:00 AM IST

हमारी सम्पूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति वनस्पतियों एवं औषधीय-पौधों पर निर्भर है. लेकिन हम आधुनिक समय में छोटी से छोटी बीमारी के लिए अंग्रेजी दवाओं की तरफ देखने लगे हैं. यही कारण है कि पहले की अपेक्षा हमारा शरीर बहुत कमजोर एवं निर्बल होता जा रहा है. शरीर में ना तो पहले की अपेक्षा ऊर्जा बची है और ना रोग प्रतिरोधक शक्ति. ऐसे में जरूरत है कि स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहने के लिए हम अधिक से अधिक औषधी फसलों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं.

वास्तव में औषधी फसलों का उपयोग सस्ता एवं अच्छा है. अब अंकोल के पौधे को ही ले लीजिए. ये पौधा ना सिर्फ आपके स्वास्थ को सही करने में सहायक है, बल्कि सभी प्रकार के विषों का नाश करने वाला भी है. इस पौधे की दो प्रजातियां विशेषकर प्रचलित है. एक है सफ़ेद अंकोल और दूसरा है काला अंकोल.

इस पौधे की ऊंचाई मुख्य तौर पर 25 से 40 फीट तक होती है. जबकि  तना 2’5 फीट से 3 फीट तक की मोटाई का हो सकता है. रंग में इसकी शाखाएं सफ़ेद होती है और पत्ते 'कनेर' के पत्तों की भांति प्रतीत होते हैं. खास बात ये है कि इसके पास पारे को शुद्ध करने की क्षमता, दस्त लाने की शक्ति एवं सभी प्रकार के विष को नष्ट करने का सामर्थ्य होता है. इसके अलावा ये सभी प्रकार के कफ, वात एवं शमन समस्याओं का भी निवारण करने में सक्षम होता है. गौरतलब है कि अंकोल के बीज शीतल होने के साथ धातु और वीर्य का वर्द्धन करने में सहायक होते हैं. चूहे आदि के काट लेने पर अगर इसके छाल को पानी में घीसकर दंश पर लगाने या पानी में पीसकर पीने से जहर उतर जाता है.

English Summary: ankol plant will make healthy and energetic know more advantages
Published on: 24 September 2019, 06:09 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now