Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 April, 2023 12:00 AM IST
सावधानी इलाज से बेहतर है.

रोज़ाना सामने आती नई बीमारियों के दौर में चाहे इंसान हो या जानवर, ये बात हर किसी के लिए सही है कि सावधानी इलाज से बेहतर है”. इस लेख में हम पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की बात करेंगे. अगर समय रहते रोगों से बचाव के लिए उनका टीकाकरण करा दिया जाए तो उन्हें आने वाले ख़तरों से बचाया जा सकता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक़ जानवरों में खुरपका और मुंहपका सबसे गंभीर बीमारी हैंइसमें मुंह व खुर में छाले निकलते हैं. जिससे पशु परेशान रहता है. इस रोग में पशु इतनी तकलीफ़ में होता है कि वो चारा-पानी लेना छोड़ देता है. एंथ्रेक्स नाम की बीमारी भी जानवरों में देखने को मिलती है. इनके अलावा एचएसबीक्यू यानी लंगड़ा बुखार, ब्रूसेल्लोसिस और गलघोंटू रोग जैसी ख़तरनाक और जानलेवा बीमारियां भी हैं.

जानवरों को जानलेवा रोगों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने उनके टीकाकरण की सलाह देते हुए कहा है कि, टीकाकरण पशु रोग को रोकनेखाद्य उत्पादन की दक्षता बढ़ाने व लोगों में खाद्य जनित संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी साधन है”. विभाग की ओर से कुछ गंभीर प्रकृति के रोगों और उनके टीकाकरण का ज़िक्र किया गया है-

रोग का नाम- खुरपका-मुंहपका रोग (Foot and Mouth Disease)

पहली खुराक में उम्र- 4 महीने और उससे अधिक

बूस्टर खुराक- पहली खुराक के एक महीने बाद

अगली खुराक- छः मासिक

रोग का नाम- गलाघोंटू (Haemorrhagic Septicaemia)

पहली खुराक में उम्र- महीने और उससे अधिक

बूस्टर खुराक- -----------------

अगली खुराक- वार्षिक रूप से स्थानिक क्षेत्रों में

ये भी पढ़ेंः तपती गर्मी लू से अपने पशुओं को ऐसे बचाएं, यहां जाने लक्षण व उपचार

रोग का नाम- ब्रूसेल्लोसिस (Brucellosis)

पहली खुराक में उम्र- 4-8 महीने की उम्र (केवल मादा बछड़े)

बूस्टर खुराक- ------------------

अगली खुराक- जीवन में एक बार

English Summary: disease management in animals with right time vaccination
Published on: 10 April 2023, 10:28 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now