Groundnut Variety: जून में करें मूंगफली की इस किस्म की बुवाई, कम समय में मिलेगी प्रति एकड़ 25 क्विंटल तक उपज खुशखबरी! अब किसानों और पशुपालकों को डेयरी बिजनेस पर मिलेगा 35% अनुदान, जानें पूरी डिटेल Monsoon Update: राजस्थान में 20 जून से मानसून की एंट्री, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कब शुरू होगी बरसात किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 29 March, 2025 12:00 AM IST
Best Desi Cow Breeds: भारतीय देसी गाय नस्लें (Image Source: Freepik)

Indian Cow Breeds: भारत में गाय पालन सिर्फ कमाई का जरिया नहीं है, बल्कि इसे धर्म और संस्कृति से भी जोड़ा जाता है. लोगों गाय को पूजनीय मानते हैं और उसका सम्मान करते हैं. गांवों में गायों को परिवार का हिस्सा माना जाता है और उनके दूध से पोषण मिलता है. इसके अलावा, गोबर और गोमूत्र का उपयोग खेती और धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है. वहीं, आज देश श्वेत क्रांति 2.0 की ओर बढ़ रहा है, जो डेयरी उद्योग को एक नई दिशा देने का उद्देश्य रखती है. इसी दिशा में देशभर में गाय के दूध की खपत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में देश में देसी गाय की नस्लें/ Desi Cow Breeds पशुपलाकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. दरअसल, देसी गाय अपनी अनूठी विशेषताओं और दुग्ध उत्पादन क्षमता के कारण महत्वपूर्ण हैं.

गाय पालन/Gaay Palan न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करता है, बल्कि स्वस्थ और पोषक दूध उत्पादन को भी बढ़ावा देती है. इसी क्रम में आज हम पशुपालकों के लिए भारत की 10 टॉप देसी गाय नस्लें की जानकारी लेकर आए हैं. इनमें से कुछ गायें कम देखभाल में भी अच्छा दूध उत्पादन देती हैं, तो कुछ कृषि कार्यों में भी सहायक होती हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं...

भारत की 10 टॉप देसी गायों की नस्लें/ Top 10 Desi Cow Breeds of India

1. रेड सिंधी गाय/Red Sindhi Cow

स्थान: राजस्थान, गुजरात
रंग: गहरा लाल या भूरा
दूध उत्पादन: 11-15 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: कम गुणवत्ता वाले चारे पर भी अच्छा उत्पादन

2. थारपारकर गाय/Tharparkar Cow

स्थान: राजस्थान, गुजरात
रंग: सफेद या हल्का भूरा
दूध उत्पादन: 6-8 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: सूखे और अकाल में भी जीवित रहने की क्षमता

3. गिर गाय/Gir cow

स्थान: गुजरात
रंग: सफेद, लाल या चितकबरा
दूध उत्पादन: 6-10 लीटर प्रतिदिन
 विशेषता: लंबे कान, विभिन्न जलवायु में ढलने की क्षमता

4. कांकरेज गाय/Kankrej Cow

स्थान: गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र
रंग: सफेद या हल्का ग्रे
दूध उत्पादन: 5-7 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: गर्मी और बीमारियों के प्रति सहनशील

5. हरियाणा गाय/ Haryana Cow

स्थान: हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार
रंग: हल्का सफेद
दूध उत्पादन: 4-6 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: 45°C तक की गर्मी सहने की क्षमता

6. ओंगोल गाय/ Ongole Cow

स्थान: आंध्र प्रदेश
रंग: सफेद
दूध उत्पादन: 3-5 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: कृषि कार्यों में उपयोगी, दूध में 3.79% फैट

7. साहिवाल गाय/ Sahiwal Cow

स्थान: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
रंग: लाल-भूरा
दूध उत्पादन: 8-10 लीटर (अच्छी देखभाल में 15 लीटर)
विशेषता: उच्च दूध उत्पादन क्षमता

8. राठी गाय/ Rathi Cow

स्थान: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
रंग: लाल या भूरा, सफेद धब्बों के साथ
दूध उत्पादन: 6-8 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: सूखे क्षेत्रों में भी पनपने की क्षमता

9. वेचुर गाय/ Vechur Cow

स्थान: केरल
रंग: हल्का भूरा
दूध उत्पादन: 2-3 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: दुनिया की सबसे छोटी गाय नस्लों में से एक

10. देवणी गाय/ Devani Cow

स्थान: कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना
रंग: काला या भूरा, सफेद धब्बों के साथ
दूध उत्पादन: 3-4 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: गर्मी और बीमारियों के प्रति सहनशील

English Summary: top 10 desi cow breeds in india will give more milk with less care tips
Published on: 29 March 2025, 12:01 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now