Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 January, 2024 12:00 AM IST
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना .

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. किसान भूलकर इसे अनदेखा न करें. ऐसा करने से उनकी 16वीं किस्त का पैसा अटक सकता है. जी हां, सही सुना आपने. दरअसल, ये अपडेट ई-केवाईसी को लेकर है. जिन किसानों ने अभी तक पीएम किसान योजना के लिए अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द इसे पूरा कर लें. समय पर ऐसा न करने से आपकी 16वीं किस्त अटक सकती है. ऐसे में किसान भाई आज ही अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें.

अगर आप सोच रहे हैं की अभी ई-केवाईसी के लिए काफी समय बचा है, तो आप बिल्कुल गलत है. इस योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की गई है. मीडिया रिपोट्स की मानें तो किसानों को E-KYC के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है. इस तिथि तक लाभार्थी किसानों को हर हाल में ई-केवाईसी करवानी होगी, नहीं तो उनकी किस्त का पैसा अटक जाएगा. ऐसे में आज ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लें.

पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

योजना से जुड़ी ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या नजदीकी बैंक शाखा में विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप घर बैठे भी पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी के प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें और आगे के प्रोसेस को फॉलो करते रहें. अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-

  • ई-केवाईसी करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • इसके बाद होम पेज पर ई-केवाईसी पर टैप करें.

  • यहां अब अपना आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.

  • ऐसा करने ही आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे डालें. आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी.

  • इसके अलावा किसान सीएससी सेंटर पर जाकर ऑफलाइन भी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

इस योजना संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या फिर 011-23381092 के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल कर pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

English Summary: PM Kisan Yojana latest update Farmers should complete the e-KYC process for before 15th January 2024
Published on: 07 January 2024, 03:31 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now