Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 August, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इसी बीच योजना की 24वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि इस बार कुछ पात्र किसानों को इस बार 4 चार हजार की राशि प्रदान की जाएगी. यानी की इस बार किसानों के खाते में 24वीं किस्त के रुप में 4 हजार की सौगात मिलेगी. अब सवाल यह है कि किन किसानों को मिलेगी यह डबल किस्त की राशि. इस सवाल का जवाब आगे इस लेख में पढ़ें.

किन किसानों को मिल सकते हैं 4 हजार रुपये?

सबसे पहले यह स्पष्ट कर दें कि पीएम किसान योजना के तहत सामान्य तौर पर पात्र किसानों को एक किस्त में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं और 4 हजार रुपये मिलने की स्थिति उन्हीं किसानों के लिए बन सकती है, जिनकी पिछली पात्र किस्त किसी तकनीकी समस्या, दस्तावेजों के सत्यापन या e-KYC जैसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण लंबित रह गई थी.

अगर उन किसानों ने अब जरूरी सुधार कर लिए हैं और उनका रिकॉर्ड पात्रता के अनुसार अपडेट हो चुका है, तो पिछली बकाया किस्त और नई किस्त का भुगतान यानी 2 हजार रुपये की पिछली किस्त और 2 हजार रुपये की नई किस्त मिलाकर कुल 4 हजार रुपये किसानों के खातों में भेजें जाएंगे

इन 3 कामों पर दें खास ध्यान

अब बात करते हैं उन तीन जरूरी प्रक्रियाओं की, जिन्हें पूरा करना पीएम किसान लाभार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है-

पहली प्रक्रिया है e-KYC

अगर आपकी e-KYC पूरी नहीं हुई है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करें. किसान इसे ऑनलाइन OTP के माध्यम से या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर पूरा कर सकते हैं.

दूसरी प्रक्रिया है Land Seeding यानी भू-सत्यापन

किसान की जमीन से संबंधित रिकॉर्ड योजना के रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज और सत्यापित होना जरूरी है. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में किसी तरह की समस्या होने पर भुगतान प्रभावित हो सकता है.

तीसरी प्रक्रिया है Aadhaar-Bank Seeding और DBT

आपका बैंक खाता आधार से सही तरीके से लिंक होना चाहिए और सरकारी भुगतान के लिए DBT की सुविधा सक्रिय होनी चाहिए. इनमें से किसी भी प्रक्रिया में समस्या होने पर किस्त का भुगतान रुक सकता है या लंबित हो सकता है.

कैसे चेक करें अपना PM Kisan Status?

अब अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का स्टेटस क्या है, तो इसे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है-

  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन या उपलब्ध लॉगिन विवरण के जरिए Know Your Status विकल्प पर जाएं.

  • यहां आपको अपनी किस्त और लाभार्थी स्थिति से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी.

  • साथ ही e-KYC, Land Seeding और Aadhaar-Bank Seeding से जुड़ा स्टेटस भी ध्यान से जांचें.

  • अगर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हैं और आप योजना के लिए पात्र हैं, तो भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Update Farmers receive 4000 Rupees in the next Pm Kisan 24th Installment know Whose Names Included
Published on: 10 August 2026, 04:10 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now