Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 March, 2020 12:00 AM IST

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद 6 फरवरी को अपना पहला बजट पेश किया. इस बजट में किसानों के लिए जमकर योजनाओं का ऐलान किया गया. जिसमे 7,000 करोड़ रुपये किसान कर्जमाफ़ी का रहा. इसके अलावा हर जिले में महिला सुरक्षा के लिए विशेष थाना और ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बनाया जायेगा.

केवल कर्जमाफ़ी के लिए 7,000 करोड़

वित्त मंत्री ने बताया की राज्य पर पिछले पांच सालों में कर्ज 2.82 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4.33 तक पहुंच गया. इस बार केवल किसान कर्जमाफ़ी स्कीम 2020-21 के लिए 7,000 करोड़ प्रस्तावित किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा 2 लाख से ज़्यादा बकाया लोन वाले किसानों को छूट देने का प्रावधान है. जो किसान अपने कर्ज पिछले तीन साल से समय पर जमा कर रहे हैं उन्हें 50,000 रूपये देने की वादा किया गया है.

वित्त मंत्री का बीजेपी पर आरोप

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि गत वर्ष में बारिश से फसल नुकसान होने के बावजूद केंद्र ने 956 करोड़ का ही फंड दिया. वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की मदद का इंतजार करने से तो अच्छा है कि खुद ही किसानों के लिए कदम उठाया जाए. जल संचय के लिए 10,235 करोड़ रुपये, सोलर पंप इंस्टॉल के लिए 670 करोड़ और वॉटर सप्लाई प्रॉजेक्ट्स की मरम्मत के लिए नई योजना का ऐलान किया गया है.

महिला सुरक्षा के लिए विशेष थाना

वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य के सभी जिलों में महिला सुरक्षा के लिए महिला विशेष थाना का निर्माण किया जायेगा. इन थानों पर केवल महिला पुलिसकर्मी ही तैनात होंगी. राज्य में एक ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड 5 करोड़ रुपये का फंड के साथ बनाया जायेगा. अगले 5 पांच साल में 10 लाख युवाओं को अलग-अलग सेक्टरों की कंपनियों में इंटर्न के तौर पर लगाई जाएगी. इन कंपनियों के कर्मियों की सैलरी का 75% हिस्सा सरकार देगी.

English Summary: 7,000 crores released for farmer loan waiver 2 lakh will be pardoned
Published on: 09 March 2020, 11:33 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now