Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 March, 2021 2:29 PM IST
Farmers Protest

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली की सड़कों पर आपका आना-जाना लगा रहता है या फिर आज किसी ज़रूरी काम से बाहर जाना है, तो एक बार दिल्ली की सड़कों पर निकलने से पहले इस खबर को ज़रूर पढ़ लें.

दरअसल, आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को (Farmers Protest) 100 दिन पूरे हो गए हैं. ऐसे में किसान दिल्ली से सटे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) को 5 घंटे के लिए जाम कर रहे हैं.

किसानों का कहना है कि यह चक्का जाम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक का शांतिपूर्ण किया जाएगा. इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि आज 100 दिन पूरे होने पर किसान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.  इसके साथ ही उनका कहना है कि आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है, बल्कि वे “मजबूती से बढ़” रहे हैं.

चक्का जाम करेंगे किसान

आज के ‘चक्का जाम’ में किसान सिंघु बॉर्डर से किसान कुंडली पहुंच एक्सप्रेस वे का रास्ता ब्लॉक किया जा रहा है. इसके साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले टोल प्लाजा को भी ब्लॉक किया जा रहा है. बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर से किसान डासना टोल की ओर कूच करेंगे. टिकरी बॉर्डर से नजदीक बहादुरगढ़ बॉर्डर ब्लॉक करेंगे. इसके अलावा शाजहांपुर बॉर्डर पर बैठे किसान गुरुग्राम–मानेसर को छूता केएमपी एक्सप्रेस वे ब्लॉक कर रहे हैं. 

पिछले साल 26 नवंबर से जारी है आंदोलन

आपको बता दें कि पिछले 3 महीनों से अधिक समय से दिल्ली की तीन सीमाओं यानी सिंघु, टीकरी और गाजीपुर में किसान बड़ी संख्या में आंदोलन कर रहे हैं. 

इस में देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान डटे हुए हैं. इनमें पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान मुख्य रूप से शामिल हैं.

English Summary: Today, on the completion of 100 days of Kisan agitation in Delhi, Chakka will be jammed
Published on: 06 March 2021, 02:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now