Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 January, 2021 12:47 PM IST
New Farm Bills

देशभर में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी बीच नए तीन कृषि कानूनों (New Farm Act) की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों (Kisan Andolan) ने खास कार्यक्रम की तैयारी कर रखी है.

किसानों की तरफ से यह कार्यक्रम यूपी गेट पर आयोजित किया जा रहा है. बता दें कि किसान पिछले 48 दिनों से यूपी गेट पर नए तीन कृषि कानूनों (New Farm Act) की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

कृषि कानूनों की कॉपी को लोहड़ी की अग्नि में जलाएंगे

आपको बता दें कि किसान लोहड़ी (Lohri 2021) की अग्नि में नए तीन कृषि कानूनों (New Farm Act) की कॉपी को जलाएंगे और बिल के खिलाफ विरोध जताएंगे. यह कार्यक्रम यूपी गेट (UP Gate) पर शाम साढ़े पांच बजे आयोजित किया जा रहा है.  

मनाया जाएगा महिला किसान दिवस

इसी कड़ी में आने वाली 18 जनवरी को यूपी गेट (UP Gate) पर महिला किसान दिवस (Women Farmers Day) भी मनाया जाएगा. इस दिन मंच की बागडोर महिला किसानों के हाथ में होगी. किसान संगठनों का कहना है कि महिलाएं 17 जनवरी से किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी, इसलिए उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि किसान महिलाओं को रुकने के लिए अलग से कैंप तैयार करेंगे. इसके साथ ही महिला वॉलेंटियर को हर तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी.

किसान कर रहे 26 जनवरी की तैयारी

बताया जा रहा है कि किसान दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली परेड में शामिल होने की तैयारी भी जोरों से कर रहे हैं. बीते दिन युवा किसानों ने आगे तिरंगा बनी टी-शर्ट पहनकर ट्रैक्टर चलाकर रिहर्सल किया. युवा किसानों का कहना है कि 26 जनवरी के दिन सभी किसान ऐसी ही टी-शर्ट पहनकर परेड में शामिल होंगे.

English Summary: Farmers will burn a copy of new agricultural laws at UP Gate
Published on: 13 January 2021, 12:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now