Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 April, 2021 3:11 PM IST
CBSE Board Exam 2021

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते संकट के बीच सीबीएसई (CBSE) की परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, भारत सरकार ने CBSE 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है, तो वहीं जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. बता दें कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यह अहम फैसला लिया गया है.

12वीं क्लास के लिए फैसला

CBSE 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 14 जून तक होने वाली थीं, जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है. अब 1 जून को एक और बैठक होगी, जिसमें हालात को देखते हुए CBSE 12वीं की परीक्षाओं को लेकर फैसला लिया जाएगा. अगर देश के हालात सही रहे, तो छात्रों को परीक्षाओं के बारे में 15 दिन पहले ही सूचित कर दिया जाएगा.

10वीं के क्लास के लिए फैसला

CBSE 10वीं की भी परीक्षाएं 4 मई से 14 जून तक होनी थी, जिन्हें पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है कि छात्रों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर्स दे दिए जाएंगे. अगर कोई छात्र या छात्रा नंबर्स से खुश नहीं हैं, तो वह बाद में परीक्षा दे सकते हैं.

मध्य प्रदेश में भी टली परीक्षाएं

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश में भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया है. एमपी स्कूल एजुकेशन विभाग का आदेश है कि बोर्ड परीक्षाओं को 1 महीने के लिए टाला जाए.

परीक्षाएं रद्द करने की हो रही थी मांग

जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से फैल रहा है. इस संकट के बीच कई राज्य के मुख्यमंत्री और नेताओं ने परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की थी. बता दें कि देश में लगभग 30 लाख बच्चों को सीबीएसई (CBSE)  की परीक्षाएं देनी हैं. हालांकि, पिछले साल कोरोना काल के बीच बच्चों की अधिकतर पढ़ाई ऑनलाइन हुई थी.

जब कोरोना के मामले घटना शुरू हुए, तो स्कूल खोले गए थे, लेकिन अब जब परीक्षा की बारी आई है, तब एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. ऐसे में कई राज्यों ने अपने यहां की बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया है.

English Summary: CBSE 10th exam cancel and 12th exam postponed
Published on: 14 April 2021, 03:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now