RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 December, 2018 12:00 AM IST
By:

यह कब जन्में कब मरें, यह जानकारी तो आपको हर जगह मिल जाएगी। परंतु यह किसलिए जिए यह जानकारी आपको हम बताते हैं। किशोर कुमार जब तक जिए सिर्फ संगीत के लिए जिए। उनके पास मानों धुनों का ख़ज़ाना था। यूं तो उन्होने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने संगीत को अमर कर दिया परंतु स्वंय भी वह एक सदाबहार इंसान थे। किशोर कुमार के बड़े भाई दादा मुनी यानी अशोक कुमार एक बड़े अभिनेता थे और संगीत को लेकर बेहद रुचि लिया करते थे। संगीतकार एस.डी.बर्मन का अशोक कुमार के घर पर आना जाना लगा ही रहता था और दोनों एक लंबा समय साथ में गुज़ारते थे। एक दिन अशोक कुमार ने एस.डी.बर्मन से कहा कि - दादा यह मेरा छोटा भाई है किशोर, यह भी गाता है।

एस.डी.बर्मन ने कहा कि कुछ सुनाओ, इसपर किशोर कुमार ने उन्हें एक गीत गुनगुना के दिखाया । गीत के पूरा होने पर बर्मन साहब ने किशोर से कहा कि कल अपने भाई के साथ स्टूडियो आना वहीं मिलेंगे। बर्मन साहब ने किशोर की काबिलियत पहचान ली थी और वह उसे निखारने का कार्य कर रहे थे। अशोक कुमार ने किशोर को बर्मन साहब के साथ ही रख दिया।

वैसे किशोर कुमार अभिनेता बनने की तैयारी में थे और उन्होनें बतौर अभिनेता रहते हुए कुछ फिल्में भी की, कुछ हिट हुई तो कुछ औसत और किशोर कुमार खुद को एक बेहतर अभिनेता के रुप में निखार रहे थे परंतु किसे पता था कि उनकी असली मंज़िल संगीत थी। किशोर कुमार ने जब गीत गाना प्रारंभ किया तो उनकी आवाज़ उस दौर के गायकों से एकदम अलग थी और किशोर कुमार का अंदाज़ भी सबसे जुदा था। लोगों ने किशोर कुमार को बहुत प्यार दिया और देखते ही देखते वह समय भी आ गया जब ऐसी कोई फिल्म ही नहीं बची जिसमें किशोर कुमार का गीत न हो। लोग सिनेमा हॉल में किशोर कुमार के गीतों की वजह से जाने लगे, उनकी लोकप्रियता का कोई पैमाना नहीं था वह हर पैमाने को पार कर चुके थे।

तेरे जैसा यार कहां, कोरा कागज़ था, राहों पे रहते हैं, ये क्या हुआ और न जाने कितने ऐसे गीत जो लोगों की ज़ंबा पर चढ़ गए और आज तक चढ़े हुए हैं । किशोर कुमार दुनिया के लिए अपनी आवाज़ और संगीत का एक ऐसा खज़ाना छोड़ गए हैं जो न जाने कितनी पीढ़ियों के लिए एक बहुमूल्य विरासत है।

English Summary: Suron Wizard: Kishore Kumar
Published on: 03 December 2018, 07:04 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now