Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 January, 2021 10:06 AM IST
Elaichi Ke Fayde

हर घर की रसोई में इलायची ज़रूर उपलब्ध होती है, जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर है. अगर सर्दियों के मौसम में इलायची का सेवन किया जाए, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में हर किसी को रोजाना एक इलायची का सेवन ज़रूर करना चाहिए. इससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं. आज हम आपको इलायची के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे, ताकि आप एकदम फिट रहें.  

मुंह की दुर्गंध को करे दूर

कई लोगों को मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होती है. इस वजह से वह काफी परेशान भी रहते हैं. ऐसे में अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इलायची का सेवन ज़रूर करें. इससे आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

दिल के लिए लाभकारी

इलायची का सेवन करने से दिल के सेहत अच्छी बनी रहती है. ऐसे में दिल के मरीजों को रोजाना इलायची खाना चाहिए. इससे दिल की धड़कन को नॅार्मल रख सकते हैं.

पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है 

पाचन तंत्र के लिए इलायची काफी फायदेमंद है, इसलिए पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इलायची का सेवन करना चाहिए. इसके लिए खाना खाने के बाद मुंह में इलायची डालें और सौ कदम चलें.

तनाव होता है कम

आजकल कई लोग तनाव से घिरे रहते हैं. इससे दूर रहने के लिए आप इलायची का सेवन कर सकते हैं. बता दें, कि इलायची चबाने से हार्मोन में काफी बदलाव होता है, जिससे तनाव से दूर होता है.  

(यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है. अगर आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.)

English Summary: Eating cardamom has many benefits to health
Published on: 05 January 2021, 10:14 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now