मॉनसून की बारिश ने हर राज्य में दस्तक दें दी है और यह मौसम सिर्फ बारिश के साथ ठंडी हवाएं ही नहीं लाता, बल्कि पौधों के लिए भी बेहद ही उचित माना जाता है. ऐसे में अगर आप होम गार्डनिंग करने के शौकीन है, तो अपने घरों में इन पौधों को लगाएं जिन्हें इस मौसम में कम देखरेख मे आसानी से लगाया जा सकता है और इससे आपका घर बगीचे की तरह खूबसूरत लग दिखेगा.
कॉसमॉस
कॉसमॉस का पौधा कम देखभाल में तैयार होने वाला सबसे लोकप्रिय पौधों में आता है. अगर आप इस मॉनसून अपने गार्डन में इस पौधे को लगाते हैं, तो इससे आपका गार्डन चमकीले रंगों पीला, गुलाबी, सफेद, लाल फूलों से भर जाएगा. साथ ही इस पौधे की यह खासियत है कि यह अधिक गर्मी और सूखे को आसानी से सहन करने की क्षमता रखता है.
मोगरा
मोगरा, जिसे 'चमेली' या 'बेली' के नाम से भी लोग जानते हैं. यह एक सबसे प्रसिद्ध फूलों में आता है, क्योंकि इसके फूल से इतनी खुशबू आती है, जो इसे अन्य फूल से अलग दर्शाती है. साथ ही इस फूल का इस्तेमाल लोगों पूजा-पाठ में भी करते हैं. साथ ही अगर आप इस पौधे को अपने गार्डन में लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी स्वस्थ पौधे से 6 से 8 इंच लंबी पेंसिल जितनी मोटी टहनी लें और उस पर ऐलोवेरा जेल लगाकर उसे अच्छी जल निकासी वाली जगह यानी मिट्टी या कोकोपीट में लगाकर अपने घर के गार्डन को और भी सुंदर बना सकते हैं.
चंपा
चंपा, जिसे 'चंपक' या 'Magnolia champaca' के नाम से लोग जानते हैं. साथ ही अगर आप चंपा के पौधे को अपने गार्डन में लगाना चाहते हैं, तो आप इसे अपने घर के गार्डन में आसानी से कटिंग कर आसानी से गमलों में लगाया जा सकता है. इस पौधे को लगाने के लिए स्वस्थ पौधे से 8 से 10 इंच लंबी पेंसिल जितनी मोटी टहनी काटें, कटे हुए हिस्से पर फंगीसाइड लगाकर रेत-युक्त मिट्टी में 3 से 4 इंच गहराई में लगा दें.
साथ ही इस पौधे की खासियत है इसके औषधीय गुण यानी की इस पौधे की फूल, छाल और जड़ का उपयोग सिरदर्द, खांसी और अन्य समस्याओं के लिए लाभकारी माना जाता है.
लेखक: रवीना सिंह