Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 May, 2024 12:00 AM IST
गर्मी के मौसम में मछली पालन (Image Source: Pinterest)

Fish Farming Tips: जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि गर्मी के मौसम में पशुपालक से लेकर मछली पालकों को कई बातों का ध्यान रखना होता है. ताकि वह अच्छी कमाई के साथ अपने पशुओं व मछली का भी ध्यान रख सके. इसी क्रम में आज हम मछली पालकों के लिए जरूरी जानकारी लेकर आए हैं. ताकि वह गर्मी के मौसम में मछली पालन/ Summer Fishing से नुकसान का सामना न करें.

अक्सर देखा गया है कि गर्मी के मौसम में मछली के तलाब धीरे-धीरे सूखने लगते हैं, जिससे मछली पालन के व्यवसाय/Fishing Business पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आइए गर्मी के मौसम में मछली पालकों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान इसके बारे में जानते हैं...

गर्मी में मछली पालक इन बातों का रखें ध्यान

  • गर्मी के मौसम में मछली पालकों को मछली के अच्छे स्वास्थ्य व विकास के लिए समय-समय पर तालाब का पानी बदलते रहना चाहिए.

  • गर्मी के मौसम में मछलियों के लिए तालाब का पानी 5 फुट से लेकर साढ़े पांच फुट तक रखना चाहिए.

  • इसके अलावा पानी में मछलियों के लिए ऑक्सीजन लेवल को भी बनाए रखें. इसके लिए मछली पालकों को पानी में चूना मिला देना चाहिए.

  • मछलियों को बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर उपचार करें.

दूसरे तालाब में करें मछलियों को शिफ्ट

  • मछलियों को अधिकतर बीमारी तालाब के पुराने पानी से ही होती है. इसलिए कहा जाता है कि समय पर मछलियों का पानी बदलते रहें.

  • वही, मछलियों को अधिक बीमारियों से बचाने के लिए एक तालाब से दूसरे तालाब में शिफ्ट करें.

  • इसके अलावा मछली पालक पानी में पोटेशियम परमैंगनेट का भी छिड़काव कर सकते हैं. इसे मछलियां सुरक्षित रहेगी.

खानपान का विशेष ध्यान

गर्मी के मौसम में मछलियों के खाने-पीने की विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए. अगर आप इस चीज में थोड़ी भी लापरवाही दिखाते हैं, तो आपको भारी नुकसान हो सकता है. मौसम के अनुसार ही किसानों को मछलियों का खाना देना चाहिए. खास तौर पर गर्मी में मछलियों को सूखा खाना नहीं देना चाहिए. इसकी जगह पर मछलियों को निम्नलिखित आहार देने चाहिए.

  • इस दौरान मछलियों को समुद्री जीव, जैसे कि सोने जैसे साइडर, मछलियों के दाने और कृषि उत्पादित खाद्य पदार्थ.

  • इसके अलावा मछलियों को प्राकृतिक आहार भी देने चाहिए. जैसे कि खीरे, सब्जियां, पालक, मटर और ब्रोकोली आदि.

  • साथ ही गर्मियों में मछलियों को खाने में फल भी दे सकते हैं. जैसे कि खरबूजा, तरबूज और आम आदि.

English Summary: summer season Fish Farming Tips in hindi
Published on: 01 May 2024, 03:17 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now