Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 January, 2023 12:00 AM IST
Rhode Island Red मुर्गी से कमाएं हजारों-लाखों

देश के किसान भाई अधिक लाभ कमाने के लिए खेती के साथ अन्य बिजनेस को भी अपना रहे है. ताकि वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके. इन दिनों ग्रामीण इलाकों में पोल्ट्री फार्मिंग को किसान बहुत ही तेजी से अपने जीवन में अपना रहे हैं. देखा जाए तो वह अच्छी नस्ल की मुर्गियों को पालकर सालों साल तक अच्छा पैसा कमा सकते हैं. ज्यादातर किसान मुर्गी पालन का बिजनेस तो करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें खर्च, कमाई और अच्छी नस्लों की जानकारी का ज्ञान न हो पाने के चलते वह इससे लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं. अगर आप भी एक अच्छी नस्ल की मुर्गी का पालन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए Rhode Island Red मुर्गी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.

यह मुर्गी देती हैं 290 से 300 अंडे प्रति वर्ष

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मुर्गी एक ऑस्ट्रेलियन नस्ल की है. जिसका अंडा उत्पादन क्षमता 290 से 300 अंडे प्रति वर्ष है. वहीं देसी नस्ल की मुर्गी 100 से 150 अंडे प्रति वर्ष तक देती हैं. यह भी माना जाता है कि अंडा उत्पादन के लिए आरआईआर को सबसे बेस्ट ब्रीड मानी जाती है.

इस नस्ल की मुर्गी के चूजे बहुत ही जल्दी अंडा देने के लिए विकसित हो जाते हैं. इस नस्ल की मुर्गियों को आप घर के पीछे भी सरलता से पाल सकते हैं. इस नस्ल की मुर्गी की इम्यूनिटी भी काफी अच्छी होती है, जिसमें बीमारी लगने की संभावना बहुत कम होती है.

ये भी पढ़ेंः मुर्गी पालन की संपूर्ण जानकारी, इस प्रकार से व्यवसाय करने पर सर्द ऋतु में खिल उठेगी आपकी तिजोरी

इस मुर्गी के अंडे की कीमत

जैसे कि आप जानते हैं कि Rhode Island Red मुर्गी एक साल में करीब 300 अंडे देती हैं, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत बहुत अधिक होती है. देखा जाए तो इस नस्ल की मुर्गी का अंडे का एक पीस 10 से 12 रुपए तक बिकता है. वहीं अन्य नस्ल की मुर्गी के अंडे की कीमत 7 से 8 रुपए तक है. वहीं इसके मांस की कीमत भी बाजार में सबसे अधिक होती है. ऐसे में आप RIR नस्ल की मुर्गी का पालन कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं. 

English Summary: Poultry farming double profit from egg-chicken business, buy RIR breed chicken today
Published on: 31 January 2023, 03:00 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now