बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 September, 2026 12:00 AM IST
सिमेंटल गाय (Image Source-AI generate)

डेयरी बिजनेस किसानों और पशुपालकों के लिए एक अच्छा विकल्प बनता जा रहा है और कई किसान, पशुपालक इस करोबार से जुड़ अधिक आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस व्यवसाय से जुड़े हैं और आपको गाय की ऐसी नस्ल की तलाश है, जिससे अधिक दुग्ध उत्पादन मिलता रहे, तो आपके लिए सिमेंटल गाय की नस्ल मजबूत शरीर, अच्छी ग्रोथ और बेहतर दूध उत्पादन क्षमता के कारण डेयरी करोबार के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.

सिमेंटल गाय की कीमत कितनी होती है?

अगर आप सिमेंटल गाय की खरीद करने की सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत सामान्य देशी गायों की तुलना में अधिक हो सकती है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये या उससे अधिक तक बताई जाती है. हालांकि, किसी पशु की वास्तविक कीमत उसकी उम्र, नस्ल की शुद्धता, स्वास्थ्य, ब्यांत, दूध उत्पादन, गर्भावस्था और ब्रीडिंग रिकॉर्ड जैसी कई चीजों पर निर्भर करती है.

रोजाना कितना दूध देती है सिमेंटल गाय?

सिमेंटल गाय की सबसे ज्यादा चर्चा उसके दूध उत्पादन को लेकर होती है. अच्छी जेनेटिक्स और बेहतर प्रबंधन वाली कुछ गायों से 20 से 28 लीटर प्रतिदिन तक दूध उत्पादन का दावा किया जाता है. हालांकि, इसे हर सिमेंटल गाय का सामान्य उत्पादन नहीं माना जाना चाहिए. यानी की दूध की मात्रा पशु के खान-पान, उम्र, ब्यांत, स्वास्थ्य, मौसम और देखभाल पर निर्भर करती है. 

स्विट्जरलैंड से जुड़ी है इस नस्ल की पहचान

सिमेंटल नस्ल का मूल संबंध स्विट्जरलैंड के सिमेंटल क्षेत्र से माना जाता है. समय के साथ इस नस्ल का उपयोग दुनिया के कई देशों में डेयरी और बीफ उत्पादन के लिए किया गया. इसकी मजबूत कद-काठी और बहुउपयोगी विशेषताओं के कारण इसे कई देशों में पसंद किया जाता है. साथ ही भारत में भी सिमेंटल या इससे संबंधित जेनेटिक्स को लेकर पशुपालकों की रुचि देखने को मिलती है. हालांकि, पशु खरीदते समय यह देखना जरूरी है कि वास्तव में पशु की नस्ल और उसके ब्रीडिंग रिकॉर्ड क्या हैं.

सिमेंटल गाय की पहचान कैसे करें?

सिमेंटल गायों की पहचान उनके मजबूत और भारी शरीर से की जाती है. सामान्य तौर पर इनमें अच्छी बॉडी फ्रेम, मजबूत पैर और विकसित मांसपेशियां देखने को मिल सकती हैं. लेकिन केवल शरीर देखकर किसी पशु की दूध उत्पादन क्षमता का अनुमान लगाना सही नहीं है. ऐसे में पशुपालक डेयरी फार्म के लिए गाय चुनते समय उसके थन की बनावट, दूध उत्पादन, पिछले ब्यांत का रिकॉर्ड, उम्र, स्वास्थ्य और प्रजनन जैसे पहलुओं की जरुर जांच कर लें.

खरीदारी से पहले इन बातों की जरूर करें जांच

सिमेंटल गाय खरीदने का मन बना रहे हैं तो केवल उसके रंग, शरीर या नस्ल के नाम से प्रभावित होकर फैसला न लें. सबसे पहले गाय की उम्र, दांत, ब्यांत, गर्भावस्था की स्थिति और स्वास्थ्य रिकॉर्ड की जानकारी लें.

इसके अलावा पिछले ब्यांत में कितना दूध दिया, वर्तमान में कितना दूध दे रही है और दूध उत्पादन का रिकॉर्ड उपलब्ध है या नहीं, यह जरूर जांचें. संभव हो तो गाय का दूध निकलते हुए देखकर ही सौदा करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Simmental Cow Price India 20-28 Litres Milk Breed Characteristics
Published on: 29 September 2026, 12:57 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now