आज के समय में डेयरी बिजनेस किसानों को बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इस करोबार की ओर कई किसान भाई जुड़ रहे हैं, क्योंकि आप सभी जानते ही है कि गाय पालन करने से किसानों को डबल फायदा होता है. वह गाय पालन करके गाय के गोबर से खाद भी बना सकते हैं और डेयरी करोबार की भी शुरुआत कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप इस व्यवसाय से जुड़ना सोच रहे हैं, तो गिर गाय की नस्ल दुग्ध उत्पादन के लिए सही विकल्प हो सकती है. आगे इस लेख में जानें नस्ल के बारे में सभी जानकारी.
गिर गाय क्यों खास है?
आज के समय में किसान और पशुपालक डेयरी करोबार की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मुनाफे वाले करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप गिर गाय नस्ल का चुनाव करें, क्योंकि इस नस्ल से आप अधिक दूध प्राप्त कर सकते हैं. यानी की अगर आप गिर गाय की नस्ल का पालन करते हैं, तो इससे आप हर दिन 18 से 20 लीटर दूध प्राप्त कर सकते हैं. यह नस्ल गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ की है और यह गर्म और अर्ध-शुष्क जलवायु में आसानी से ढल जाती है.
गिर गाय की पहचान कैसे करें?
अगर आप भी गिर गाय का चुनाव करने की सोच रहे हैं, तो इसकी पहचान सबसे पहले जान लें-
-
अगर गिर गाय के रंग-बनावट की बात करें तो इसका शरीर मध्यम से बड़े आकार का होता है और इसका रंग मुख्य रूप से गहरा लाल, भूरा या सफेद शरीर पर लाल और चॉकलेट रंग के धब्बों वाला होता है. इस तरह से आप इसकी पहचान कर सकते हैं.
-
वजन और ऊंचाई की बात करें तो मादा गिर गाय का औसत वजन लगभग 385 किलोग्राम और ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है. वहीं नर (सांड) का वजन करीब 545 किलोग्राम तक होता है.
गिर गाय की नस्ल अन्य नस्लों से क्यों बेहतर है?
देशी गायों की लोकप्रिय नस्लों में गिर गाय का खास स्थान है. यह नस्ल अपनी बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता, अच्छी सेहत और दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि पशुपालक इसे पालकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बाजार में एक गिर गाय की कीमत 50 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक होती है. इसकी कीमत दूध देने की क्षमता और गुणवत्ता पर निर्भर करती है. यदि गाय रोजाना 12 लीटर दूध देती है, तो सालाना 3,600 लीटर उत्पादन हो सकता है. 65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से इसकी कीमत करीब 2.34 लाख रुपये होगी.
लेखक: रवीना सिंह