Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 November, 2026 12:00 AM IST
सर्दियों में पशुओं की सेहत का रखें खास ख्याल (Image Source-AI generate)

सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और इस मौसम में पशुपालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यानी की इस मौसम में गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण सबसे ज्यादा असर पशुओं की सेहत पर पड़ता है और पशु बीमार पड़ जाते हैं और पशओं को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याएं होना शुरु हो जाती है. ऐसे में हर पशुपालक के मन में यह सवाल आता है कि इस मौसम में अपने पशुओं की सही देखभाल कैसे करें, तो आइए जानते हैं सर्दियों में पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाने चाहिए.

पशुशाला को ठंडी हवाओं से रखें सुरक्षित

पशुपालक कभी-कभी पशुशाला बनवाते वक्त गलती कर बैठते हैं कि वह ऐसी जगह पशुशाला बनवा लेते हैं, जहां पशुपालकों को सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ता है और फिर पशु बीमार पड़ना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में पशुपालक इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की ठंड के मौसम में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए आने वाली सीधी ठंडी हवा पशुओं तक न पहुंचे दें. पशुशाला के खुले हिस्सों को तिरपाल, बोरी या अन्य उपयुक्त सामग्री से ढक सकते हैं.

हालांकि, पशुशाला को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए. उसमें हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अंदर नमी और गंदगी जमा न हो. पशुओं को ठंडे फर्श पर बैठाने से बचें. उनके नीचे सूखा भूसा या अन्य बिछावन बिछाएं और उसे समय-समय पर बदलते रहें.

पशुओं के खानपान में करें जरूरी बदलाव

अक्सर देखा जाता है कि कई पशुपालक अपने पशुओं को पौष्टिक आहार नहीं देते हैं, जिस कारण पशु कमजोर हो जाते हैं और उनकी ऊर्जा में कमी आती है और ऐसा पशुओं को गीला चारा देने पर होता है. इसलिए हमेशा पशुपालक हमेशा इस बात का ध्यान रखें की पशुपालक पशु चिकित्सक या पशु पोषण विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार गुड़, खली और मिनरल मिक्सचर जैसे आहार पशुओं को दें सकते हैं. इससे पशुओं को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी शारीरिक क्षमता बनी रहती है.

वहीं, इस सर्द मौसम में पशुओं को साफ पानी लगातार पिलाते रहें, क्योंकि अक्सर इस मौसम में पशु पानी पीना छोड़ देते हैं.

समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई का रखें ध्यान

सर्दियों में मौसम में बदलाव के कारण पशुओं में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में पशुपालकों को पशुओं का टीकाकरण निर्धारित समय पर करवाना चाहिए और पशुशाला की नियमित सफाई करें. गोबर, गंदगी तथा गीले बिछावन को समय पर हटाएं. पशुओं के खाने-पीने के बर्तनों को भी साफ रखें. इसके अलावा बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सके. अगर पशुओं में बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यदि किसी पशु को लगातार खांसी, नाक से पानी आना, बुखार, भूख कम लगना या सुस्ती जैसी परेशानी दिखाई देती है, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Winter Livestock Care Tips 3 Essential Measures to Maintain Milk Production Animal Husbandry
Published on: 10 November 2026, 11:58 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now