Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 September, 2026 12:00 AM IST
इन टॉप 3 बकरी पालन से होगा तगड़ा मुनाफा (Image Source-pixabay)

सिरोही बकरी

अगर आप बकरी पालन करने का विचार बना रहे हैं, तो सिरोही नस्ल आपके बिजनेस को ओर तरक्की दिला सकती है. यानी की यह  राजस्थान में पाई जानें वाली पॉपुलर ब्रीड से पशुपालक और किसान कम सुविधा में ही इस बकरी का पालन कर सकते हैं. साथ ही इस बकरी की ग्रोथ काफी तेजी से होती है और यहीं कारण है कि इस नस्ल से मीट भी अधिक मात्रा में मिलता है. इसलिए राजस्थान, गुजरात और आसपास के किसान सिरोही नस्ल को पालन पसंद करते हैं.

जमुनापारी बकरी 

जमुनापारी बकरी भारत की सबसे प्रसिद्ध नस्लों में गिनी जाती है, जिससे किसानों और पशुपालकों को बेहतरीन दुग्ध-मांस उत्पादक भरपूर मात्रा में मिलता है. साथ बता दें कि जमुनापारी बकरी नस्ल  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले और यमुना-चंबल नदियों के दोआब क्षेत्र में पाई जाती है. अगर इस नस्ल की पहचान की बात करें तो इसके लंबे पैर, सफेद और क्रीम रंग, उभरी हुई नाक और नीचे की तरफ लटके लंबे कान से इसकों पहचाना जा सकता है और किसान इसका पालन करके रोजाना औसतन 1.5 से 2.5 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि अच्छी देखभाल में यह मात्रा अधिक भी हो सकती है.

बरबरी नस्ल

बरबरी (Barbari) बकरी मुख्य रूप से मांस और दूध दोनों के लिए पाली जाने वाली एक लोकप्रिय और छोटी कद-काठी की देसी नस्ल है. अगर किसान या पशुपालक बकरी पालन बिजनेस शुरु करने के लिए इस बकरी का चुनाव करते हैं, तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. अगर इस बकरी की खासियत की बात करें तो ये मैच्योर होने और बच्चे देने की अच्छी क्षमता रखती है, जिस कारण इस ब्रीड को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में पाला जाता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Animal Husbandry Top-3 Goat Breeds for Profitable Goat Farming
Published on: 16 September 2026, 04:30 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now