RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 June, 2023 12:00 AM IST
Guinea Fowl Farming

अगर आप पशुपालन से जुड़ें बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन पक्षी के व्यवसाय को लेकर आए हैं. जी हां जिस पक्षी की हम बात कर रहे हैं, वह मुर्गी की नस्ल (Breed of Chicken) का है. जिसे गिनी फाउल के नाम से जाना जाता है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिनी फाउल पालन के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग चकोर मुर्गी पालन के नाम से जानते हैं. अगर आप गांव से हैं, तो आपने यह नाम कई बार सुना ही होगा. अब आइए आज हम इस पक्षी की खासियत व बिजनेस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गिनी फाउल पक्षी (Guinea Fowl Bird)

यह कोई देसी पक्षी नहीं है, बल्कि यह एक विदेशी पक्षी है, जो कि अफ्रीका के गिनिया द्वीप समूह में सबसे अधिक पाए जाते हैं. इसकी जगह के चलते ही इस पक्षी को गिनी फाउल कहा जाता है. ताकि इसकी पहचान इसके स्थान से हो सके. अगर कोई व्यक्ति इस पक्षी को पालता है, तो वह इससे कम समय में ही अच्छा लाभ पा सकते हैं. क्योंकि यह पक्षी कम लागत व कम समय में पल जाता है. इसे पालने के लिए अधिक कुछ करना भी नहीं पड़ता है.

गिनी फाउल पक्षी की खासियत (Specialty of Guinea Fowl Bird)

  • इस पक्षी को पालने के लिए करीब 60 से 70 प्रतिशत तक ही किसानों को खर्च करना पड़ता है.

  • इस पक्षी पर मौसम की मार का कोई भी असर नहीं पड़ता है, चाहे वह सर्दी हो, गर्मी हो या फिर बारिश का मौसम हो.

  • यह भी पाया गया है कि गिनी पक्षी बीमार भी बहुत ही कम होता है.

  • इस पक्षी के अंडे कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है.

  • गिनी पक्षी करीब 90 से 100 अंडे देती है.

  • इस पक्षी का अंडा सामान्य मुर्गी से कई अधिक मोटा व बड़ा होता है.

  • बाजार में इस पक्षी का एक अंडा लगभग 17 से 20 रुपए तक बिकता है.

ऐसे करें गिनी पक्षी का पालन

अगर आप पहले मुर्गी पालन (Poultry Farming)  करते थे, तो आप इसे सरलता से पाल पाएंगे. क्योंकि इसका पालन मुर्गी की तरह ही किया जाता है. अगर आप पहली बार इस बिजनेस को कर रहे हैं, तो आप इसकी शुरुआत छोटे स्तर पर करें, ताकि आप इसे सीख सकें. गिनी फाउल पालन के लिए आप केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान बरेली से भी संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गाय-भैंस और बकरी को पालने से पहले जानें किसका दूध है बढ़िया, यहां पूरी डिटेल

लागत व मुनाफा

इस पक्षी का पालन करके ज्यादातर किसान भाई कम समय में भी हजारों-लाखों की कमाई कर रहे हैं. देखा जाए तो गिनी फाउल पालन से किसान हर साल 8 से 10 लाख रुपए की कमाई सरलता से कर सकते हैं. वहीं अगर आप 1000 गिनी का पालन करते हैं, तो इसके लिए आपको 5 से 10 हजार रुपए खर्च करने होंगे और वहीं मुनाफा इससे कई गुना अधिक मिलता है.

English Summary: Guinea Fowl Farming: Earn 8 to 10 lakh rupees from this bird, know the specialty
Published on: 19 June 2023, 12:44 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now