Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 March, 2020 12:00 AM IST

भारतीय व्यापार जगत में सुअर पालन का अपना ही महत्व है. इसमें कोई दो राय नहीं कि बदलते हुए समय के बाद भी सुअर पालन से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है. वैसे दुनिया के कई बड़े देशों जैसे कि चीन, रूस, अमेरिका और ब्राजील आदि में सुअर पालन की लोकप्रियता शिखर पर है. भारत में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में इसका उत्पादन किया जाता है.

सुअर पालने के फायदे
किसी भी अन्य जानवर के मुकाबले सुअर के बढ़ने की गति सबसे तेज होती है. सुअर की फ़ीड रूपांतरण दक्षता भी कमाल की होती है. आहार के लिए विशेष इंतजाम की जरूरत भी नहीं पड़ती. वे किसी भी प्रकार के आहार को भोजन के रूप में खा लेते हैं. हालांकि अनाज, क्षतिग्रस्त भोजन, चारा या फल, सब्जियों को ये बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. इसलिए हो सके तो ऐसे ही भोजन इन्हें परोसें.

एक मादा सुअर 8- 9 महीनों में ही पहली बार मां बनने में सक्षम होती है. साल में दो बार भी वो बच्चे पैदा कर सकती है. जबकि प्रत्येक प्रसूति में वो 8-12 बच्चों को जन्म देती है.

ऐसे सुनिश्चित करें उत्तम जगह
ध्यान रहे कि जो जगह आप चयनित कर रहे हैं वो जगह स्वच्छ हो. पानी के संसाधनों का होना भी जरूरी है. इसके साथ ही उस जगह का शांत और शोर मुक्त होना अनिवार्य है. शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन खरीदना सही है. खेतों के पास बाजार है, तो कहना ही क्या. ऐसे में उत्पादों को बेचने और आवश्यक वस्तुओं, टीका और दवाओं को खरीदना आसान रहेगा.

बाजार के साथ अच्छी परिवहन व्यवस्था जरूरी
जमीन का चयन करते समय इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि वहां परिवहन सेवा कैसी है. अच्छे परिवहन सेवाओं के होने पर व्यापार कई गुना बढ़ सकता है.

English Summary: Commercial Pig Farming Business In India konw more about it
Published on: 20 March 2020, 05:59 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now