Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 July, 2025 12:00 AM IST
Dairy Farming के लिए मिलेगा 9 लाख रुपये तक का लोन! (Image Source: Freepik)

UP Gopalak Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों के लिए एक खास योजना चला रही है, जिसका नाम गोपालक योजना/Gopalak Yojana है. इस योजना के तहत सरकार डेयरी फार्मिंग/ Dairy Farming शुरू करने के इच्छुक लोगों को 9 लाख रुपये तक का बैंक लोन/Bank Loan उपलब्ध करवा रही है. इसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है.

राज्य सरकार की इस योजना का लाभ सही से उठाने के लिए कुछ शर्तें और दस्तावेज तय किए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं. यहां जानें इससे जुड़ी हर एक जानकारी...

क्या है गोपालक योजना? (What is Gopalak Yojana?)

गोपालक योजना के तहत इच्छुक आवेदक गाय, भैंस या बकरी पालन के लिए बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं. योजना पशुपालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है. यह योजना प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन उद्योग को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

योजना के मुख्य उद्देश्य:

  • ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना
  • पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना
  • दुधारू पशुओं की खरीद के लिए सहायता प्रदान करना

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक बेरोजगार युवा या सक्रिय पशुपालक हो
  • उसके पास कम से कम 5 दुधारू पशु या 10–20 गायें पहले से होनी चाहिए
  • सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक न हो
  • पशुओं के रखरखाव के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए.

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड

आवेदन की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से आवेदन फॉर्म लें.
  2. फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियां भरें और दस्तावेज संलग्न करें.
  3. भरा हुआ फॉर्म वापस संबंधित कार्यालय में जमा करें.
  4. जांच के बाद अनुमति पत्र जारी किया जाएगा.
  5. इस पत्र के आधार पर बैंक से लोन लिया जा सकता है.

नोटइस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के पशुपालन विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी या नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं.

English Summary: Up gopalak yojana dairy Farming loan scheme 2025
Published on: 17 July 2025, 03:40 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now