बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी पारंपरिक मेहनत से आधुनिक तकनीक तक: STIHL MS 382 ने आसान किया राजू राम का काम! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 September, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना 24वीं किस्त अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई लाभकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को सालान 6 हजार रुपये के रुप में तीन किस्तों में 2 हजार के रुप में दिया जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिल जाती है और उन पर फसल लागत का भी बोझ भी कम हो जाता है. इसी के चलते अगर आप चाहते हैं कि 24वीं किस्त का पैसा समय पर आपके खातों में आ जाए, तो जल्द ही इन कामों को करें पूरा.

किसान इन कामों को करें पूरा

पहला काम - पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा, जिन लाभार्थियों ने  ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर रखा है. अगर आपने अभी तक ये काम पूरा नहीं किया तो जल्द ही करा लें वरना 24वीं किस्त में आ सकती है रुकावट.

दूसरा काम- पीएम किसान योजना का लाभ ऐसे किसान भी उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक भू-सत्यापन का काम पूरा नहीं किया है. इसके अलावा, इस योजना का लाभ ऐसे किसान भी उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने बैंक खातों से आधार लिंकिंग नहीं कराया है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप इस योजना से जुड़े रहे, तो जल्द ही इन कामों को पूरा कर लें, वरना आप भी 24वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजनास की पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. पीएम किसान की किस्तें सामान्य तौर पर करीब चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं. ऐसे में 23वीं किस्त के बाद चार महीने की अवधि अक्टूबर में पूरी हो रही है. इसी आधार पर 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, किस्त जारी करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

किन किसानों को मिलेगी 2,000 रुपये किस्त?

24वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को मिलेगा, जो पीएम किसान योजना की निर्धारित पात्रता और अन्य शर्तों को पूरा करते हैं. लाभार्थियों की पहचान भूमि रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है. इसके अलावा किसानों का सत्यापन और लाभार्थी सूची तैयार करने में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों की अहम भूमिका रहती है. इसलिए किसानों को आधिकारिक घोषणा और अपने लाभार्थी स्टेटस की जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th installment Payment Before Release Stuck complete e-kyc Bank Aadhaar Status Update tasks
Published on: 22 September 2026, 05:10 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now