बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 September, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लाखों किसान भाइयों को मिल रहा है. इन्हीं में से एक सबसे कल्याणकारी योजना है पीएम किसान योजना जिसके तहत किसानों सालाना 6,000 रुपये की राशि की सहायता दी जाती है और अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और अब 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है, लेकिन इस बार उन किसानों के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है, जिन्होंने अभी तक योजना से जुड़े सभी कामों को पूरा नहीं किया है. अगर उन्हीं में से आप भी है, तो जल्द इन कामों को पूरा करें.

24वीं किस्त पाने के लिए क्यों जरूरी हैं ये काम?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बात को अच्छे समझ लीजिए की योजना का लाभ पाने के लिए योजना के नियमों को पूरा करना बेहद ही जरुरी है, जो कुछ इस प्रकार है-

इनमें से किसी प्रक्रिया के अधूरे रहने पर संबंधित किसान के भुगतान में समस्या आ सकती है.

1. ई-केवाईसी नहीं है पूरी तो हो सकती है परेशानी

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना बेहद ही जरुरी है और अगर अभी तक आपने इस काम को पूरा नहीं किया है, तो जल्द ही पूरा कर लें, क्योंकि ई-केवाईसी के जरिए लाभार्थी की पहचान का सत्यापन किया जाता है. अगर किसान के रिकॉर्ड में ई-केवाईसी लंबित है और वह इसे पूरा नहीं करवाता है, तो उसकी किस्त में अटकलें आ सकती है.

2. भू-सत्यापन भी है जरूरी

पीएम किसान योजना में किसानों की भूमि से जुड़ी जानकारी का सत्यापन भी किया जाता है. इसे भू-सत्यापन या लैंड वेरिफिकेशन के तौर पर समझा जा सकता है. इस प्रक्रिया के दौरान किसान की खेती योग्य जमीन से संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाता है. अगर भूमि संबंधी जानकारी में किसी तरह की कमी या सत्यापन लंबित होने की स्थिति है, तो ऐसे में आपकी किस्त में रुकावट आ सकती है.

3. आधार को बैंक खाते और NPCI से लिंक कराएं

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो और आवश्यकतानुसार NPCI से भी जुड़ा हो, क्योंकि सरकार किस्त की राशि सीधे किस्त का पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में लाभार्थी बैंक से जुड़ी सभी जानकारी सही होनी चाहिए वरना गलत जानकारी या फिर आधार को बैंक खाते और NPCI से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त में रुकावट आ सकती है.

अक्टूबर में आ सकती है 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्त किसानों के खातों में चार महीनों के अंतराल में तीन किस्तों में भेजी जाती है. ऐसे में यह अनुमान है कि सरकार योजना की 24वीं किस्त की राशि अक्टूबर 2026 में जारी की जा सकती है.

हालांकि, अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए किसानों को किसी भी वायरल मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर निश्चित तारीख न मानने की सलाह दी जाती है. आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही किस्त की तारीख स्पष्ट होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment 2026 How to Receive Payment in Bank Account
Published on: 25 September 2026, 05:14 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now