यूपी सरकार राज्य के किसानों और पशुपालकों को डेयरी बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि किसान भाई केवल खेती तक ही सीमित नहीं रहें, बल्कि इस व्यवसाय से जुड़कर दुग्ध उत्पादन बढ़ा सकें और अपनी इनकम भी इसलिए राज्य सरकार नंद बाबा मिशन योजना के तहत किसानों को 10 गाय की डेयरी शुरु करने पर 11 लाख रुपये तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं. अगर आप भी योजना में शामिल होने का विचार बना रहे हैं और आवेदन करना चाहते हैं. तो आगे की कड़ी में जानें योजना से जुड़ी पूरी जानकारी.
नंद बाबा मिशन योजना क्या है?
यूपी सरकार ने नंद बाबा मिशन योजना की शुरुआत इसलिए की ताकि किसान या पशुपालक इस कल्याणकारी योजना से जुड़ राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ा सकें और डेयरी व्यवसाय की शुरुआत कर अच्छी कमाई कर सकें. साथ ही सरकार इस योजना के तहत देसी नस्लों के पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है, ताकि किसान और पशुपालक इन नस्लों का पालन कर इस कारोबार की शुरुआत कर मुनाफा कमा सकें.
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
अगर आप नंद बाबा मिशन योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकती है. इस योजना के तहत किसान या पशुपालक 10 देसी गायों की डेयरी यूनिट स्थापित कर डेयरी करोबार की शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही इस योजना के तहत दुग्ध उत्पादन कर अपनी इनकम में इजाफा कर आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर सकते हैं.
इसके अलावा, यूपी सरकार राज्य के किसानों को 10 गाय की डेयरी शुरु करने पर 11 लाख रुपये तक अनुदान मुहैया करा रही है, जो किसानों और पशुपालकों के लिए मुनाफे वाला सौंदा साबित हो सकता है.
डेयरी व्यवसाय के लिए किन देसी गाय की नस्लों को चुनें?
डेयरी करोबार की ओर तेजी से किसान और पशुपालक बढ़ रहे हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. इसी को देखते यूपी सरकार ने शुरु की नंद बाबा मिशन योजना जिसके तहत किसानों को भारी अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है. ऐसे में डेयरी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले किसानों के मन में यह सवाल आता है कि किन गाय की नस्लों का चुनाव करें. ऐसे में गाय की ये नस्ल जिनमें- साहीवाल, गिर, राठी, थारपारकर और लाल सिंधी जैसी देसी गायों की नस्लें डेयरी व्यवसाय के लिए सबसे बेहतर नस्ल साबित हो सकती है.
योजना में कैसे करें अप्लाई और क्या है जरुरी दस्तावेज?
अगर आप यूपी के किसान है और नंद बाबा मिशन योजना में शामिल होकर डेयरी व्यवसाय की शुरु करना चाहते हैं, लेकिन आपको अप्लाई प्रोसेस नहीं पता है, तो घबराएं नहीं आप इस योजना में शामिल होने के लिए अपने जिले के पशुपालन विभाग से संपर्क कर सकते हैं और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इसके अलावा, किसान और पशुपालक योजना में आवेदन करने से पहले इन सभी जरुरी कागजों को तैयार करा लें जिनमें हैं- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो और जमीन या पशुशाला से संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह